बीएचयू में बवाल, बिड़ला और एलबीएस छात्रावास के विद्यार्थियों के बीच झड़प

वाराणसी: काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के बिड़ला और एलबीएस छात्रावास के विद्यार्थियों के बीच मंगलवार देर रात झड़प हुई. दोनों पक्षों ने पथराव किया और छात्रावासों पर पेट्रोल बम भी फेंके. पुलिस ने बताया कि इस झड़प में घायल दो छात्रों को ट्रॉमा सेन्टर ले जाया गया है. प्रोक्टोरियल बोर्ड की सूचना पर पहुंची लंका थाना […]
वाराणसी: काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के बिड़ला और एलबीएस छात्रावास के विद्यार्थियों के बीच मंगलवार देर रात झड़प हुई. दोनों पक्षों ने पथराव किया और छात्रावासों पर पेट्रोल बम भी फेंके. पुलिस ने बताया कि इस झड़प में घायल दो छात्रों को ट्रॉमा सेन्टर ले जाया गया है. प्रोक्टोरियल बोर्ड की सूचना पर पहुंची लंका थाना पुलिस ने छात्रों को चेतावनी दी, लेकिन उन्होंने पथराव नहीं रोका.
काफी मुश्किलों के बाद बिना बल प्रयोग के पुलिस ने स्थिति नियंत्रण पर पाया गया. विश्वविद्यालय में दो दिन पहले ही एक छात्र पर चाकू और सरिया से हमला हुआ था. उसे लेकर ही छात्रों के बीच पथराव हुआ था. इस घटना के बाद परिसर में पुलिस बल तैनात किया गया था. मंगलवार को स्थिति देखकर जैसे ही सुरक्षा बल वहां से हटाया गया तो छात्रों ने फिर से पथराव शुरू कर दिया.
यह भी पढ़ें-
उत्तरप्रदेश : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के करीबी भाजपा नेता की गोली मार कर हत्या, सनसनी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




