ePaper

RSS प्रमुख मोहन भागवत पांच दिवसीय प्रवास पर वाराणसी पहुंचे

Updated at : 15 Feb 2018 9:35 PM (IST)
विज्ञापन
RSS प्रमुख मोहन भागवत पांच दिवसीय प्रवास पर वाराणसी पहुंचे

वाराणसी : राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत अपने पांच दिन के प्रवास के लिए वाराणसी पहुंच गये हैं. काशी प्रवास के दौरान 18 फरवरी को संघ प्रमुख सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय मैदान में 21 हजार स्वयंसेवकों को संबोधित करेंगे, जबकि 20 फरवरी को सर संघचालक प्रदेश के मंत्रियों की मौजूदगी में संघ और […]

विज्ञापन

वाराणसी : राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत अपने पांच दिन के प्रवास के लिए वाराणसी पहुंच गये हैं. काशी प्रवास के दौरान 18 फरवरी को संघ प्रमुख सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय मैदान में 21 हजार स्वयंसेवकों को संबोधित करेंगे, जबकि 20 फरवरी को सर संघचालक प्रदेश के मंत्रियों की मौजूदगी में संघ और भाजपा समन्वय बैठक को संबोधित करेंगे.

इसमें भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, संगठन महामंत्री रामलाल, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सहित कई मंत्रियों के शामिल होने की संभावना है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola