ePaper

यात्री डिब्बों से अलग हुआ दून एक्सप्रेस का इंजन, हादसा टला

Updated at : 30 Aug 2017 7:33 PM (IST)
विज्ञापन
यात्री डिब्बों से अलग हुआ दून एक्सप्रेस का इंजन, हादसा टला

वाराणसी /जौनपुर : जौनपुर में बुधवार को एक ट्रेन हादसा उस समय टल गया, जब हावडा से देहरादून जानेवाली दून एक्सप्रेस का इंजन ट्रेन से अलग हो गया. इस घटना से दून एक्सप्रेस के यात्रियों में अफरातफरी मच गयी. घटना वाराणसी-फैजाबाद रेल मार्ग पर गेट नंबर 56-सी पर हुई. रेल विभाग के अधिकारियों ने बताया […]

विज्ञापन

वाराणसी /जौनपुर : जौनपुर में बुधवार को एक ट्रेन हादसा उस समय टल गया, जब हावडा से देहरादून जानेवाली दून एक्सप्रेस का इंजन ट्रेन से अलग हो गया. इस घटना से दून एक्सप्रेस के यात्रियों में अफरातफरी मच गयी. घटना वाराणसी-फैजाबाद रेल मार्ग पर गेट नंबर 56-सी पर हुई.

रेल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि उक्त रेल प्रखंड पर खेतासराय-जौनपुर के बीच डोभी वार्ड के गेट नंबर-56 सी पर ट्रेन नंबर 13009 दून एक्सप्रेस का इंजन दोपहर करीब एक बजे कपलिंग टूटने से डिब्बों से अलग हो गया. इससे यात्रियों में हड़कंप मच गया. इंजन के ड्राइवर को जब कपलिंग टूटने की जानकारी हुई, तो उसने इंजन को दोबारा ट्रेन से जोड़ने का प्रयास किया, लेकिन असफल रहा. इसकी सूचना रेल संचालन में लगे अधिकारियों को लगी, तो इंजन को तत्काल शाहगंज लाया गया और वहां से स्टेशन अधीक्षक, शाहगंज केपी राम एक दूसरा इंजन लेकर वहां पहुंचे. यात्रियों को लगभग एक घंटे इंतजार करना पड़ा, जिसके बाद उक्त ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना किया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola