सोशल मीडिया में सुर्खियों में रहे डॉक्टर कफील ने कहा- ऑक्सीजन की कमी की वजह से नहीं हुई मौत

गोरखपुर : अपने दोस्तों की मदद से इलाजरत बच्चों के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर जुटाकर सुर्खियां बटोरने वाले डॉक्टर कफील की कहानी में महज आठ घंटे के अंदर ही नया मोड़ सामने आ गया. डॉक्टर कफील का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ है. मीडिया से पूछे गये सवाल के जवाब में डॉक्टर कफील कहते […]
गोरखपुर : अपने दोस्तों की मदद से इलाजरत बच्चों के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर जुटाकर सुर्खियां बटोरने वाले डॉक्टर कफील की कहानी में महज आठ घंटे के अंदर ही नया मोड़ सामने आ गया. डॉक्टर कफील का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ है. मीडिया से पूछे गये सवाल के जवाब में डॉक्टर कफील कहते नजर आ रहे हैं कि बच्चों की मौत ऑक्सीजन की कमी से नहीं हुई है बल्कि उनकी मौत की वजह इंसेफलाइटिस बीमारी है. ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि अगर बच्चों की मौत ऑक्सीजन की कमी से नहीं हुई तो फिर वह रात भर ऑक्सीजन सिलेंडर के लिए इधर -से- उधर क्यों भटकते रहे. उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि हमें 20 हजार तक का खर्च करने का अधिकार रहता है, जिसे बाद में लौटा दिया जाता है.
https://www.youtube.com/watch?v=mHWf5tnpwCU
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




