VIDEO में देखें, यूपी के IPS नितिन तिवारी का ये अलग अंदाज

Updated at : 26 Jun 2017 7:07 PM (IST)
विज्ञापन
VIDEO में देखें, यूपी के IPS नितिन तिवारी का ये अलग अंदाज

वाराणसी : एक समय बदमाशों में जिस एसएपी का खौफ था, उनके कई शायराने अंदाज भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए हैं. हम बात कर रहे हैं 2016 में वाराणसी के एसएसपी बनाये गये नितिन तिवारी के बारे में. 17 अक्‍तूबर 2016 को नितिन तिवारी वाराणसी के नये एसएसपी बनाये गये. नितिन तिवारी एक […]

विज्ञापन

वाराणसी : एक समय बदमाशों में जिस एसएपी का खौफ था, उनके कई शायराने अंदाज भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए हैं. हम बात कर रहे हैं 2016 में वाराणसी के एसएसपी बनाये गये नितिन तिवारी के बारे में. 17 अक्‍तूबर 2016 को नितिन तिवारी वाराणसी के नये एसएसपी बनाये गये. नितिन तिवारी एक कुशल पुलिसवाले के साथ साथ एक बेहतरीन गायक भी हैं.

नितिन तिवारी को जो वीडियो वायरल हो रहा है वह दुलंदशहर से अपने ही ट्रांसफर के बाद फेयरवेल पार्टी का है. इस वीडियो में नितिन तिवारी अमीक हनफी की मशहूर गजल ”मैं हवा हूं कहां वतन मेरा” गुनगुनाते नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर आईपीएस नितिन तिवारी के नाम से यह वीडियो खासा वायरल हुआ है.

2013 में नितिन तिवारी बुलंदशहर के एसएसपी थे. वाराणसी में भी नितिन तिवारी ने होली के अवसर पर अपने गाने से सभी को सराबोर किया था. एक ऐसी ही प्रतिभा के बारे में हमने आपको पहले भी बताया था. भाजपा के राष्‍ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय भी गाने के काफी शौकीन हैं.

भाजपा राष्‍ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय का गाया गाना यहां सुनें…

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola