Uttar Pradesh News: याद आए भगवान परशुराम, बदल गया एक और शहर का नाम, जलालाबाद अब ‘परशुरामपुरी’

Updated:
विज्ञापन
ministry of home

ministry of home

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जलालाबाद का नाम बदलकर परशुरामपुरी करने का फैसला लिया गया है. इस फैसले को लेकर केंद्रीय मंत्री और पीलीभीत से सांसद जितिन प्रसाद ने खुशी जताते हुए अनुमति देने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त किया है.

विज्ञापन

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के जलालाबाद शहर का नाम बदलकर अब परशुरामपुरी करने का निर्णय लिया गया है. इस बदलाव को केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी है. गृह मंत्रालय ने इस संबंध में राज्य के मुख्य सचिव को पत्र भेजकर जानकारी दी है.

गृह मंत्रालय के पत्र में साफ कहा गया है कि ‘भारत सरकार को जलालाबाद शहर का नाम बदलकर परशुरामपुरी करने पर कोई आपत्ति नहीं है.’ इसके साथ ही मंत्रालय ने यह भी सुझाव दिया है कि नए नाम की वर्तनी देवनागरी (हिंदी), रोमन (अंग्रेजी) और क्षेत्रीय भाषाओं में तय कर अधिसूचना जारी की जाए.

केंद्रीय मंत्री ने जताया आभार

इस फैसले के बाद केंद्रीय मंत्री और पीलीभीत से सांसद जितिन प्रसाद ने खुशी जताई. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि शाहजहांपुर के जलालाबाद का नाम बदलकर परशुरामपुरी करने की अनुमति देने पर वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आभारी हैं. प्रसाद ने कहा कि यह फैसला सनातन समाज के लिए गर्व का क्षण है.

यह भी पढ़े: CM Rekha Gupta: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को जनसुनवाई के दौरान जड़ा थप्पड़, आरोपी की मां का दावा-पशुप्रेम में किया हमला

यह भी पढ़े: Vice Presidnet Election: भोपाल गैस त्रासदी से लेकर सलवा जुडूम तक… इन मुद्दों पर घिरे बी सुदर्शन रेड्डी

यह भी पढ़े: Parliament Monsoon Session: लोकसभा में पीएम और सीएम को हटाने वाला बिल पेश, विपक्ष ने किया विरोध, भारी हंगामा

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola