फिर बरसेंगे बादल! कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
Aaj Ka Mausam
UP Weather: उत्तर प्रदेश में बारिश में कमी के चलते तापमान बढ़ रहा है और उमस भी बढ़ती जा रही है. हालांकि, शुक्रवार और शनिवार को कुछ जिलों में भारी बारिश और बिजली चमकने के आसार हैं. 14 जुलाई के बाद मौसम शुष्क रहने की संभावना है.
UP Weather: मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. बांदा, चित्रकूट, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर समेत आसपास के जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है. वहीं मिर्जापुर, कानपुर देहात, कानपुर नगर, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद और इटावा में बादलों की गड़गड़ाहट और बिजली चमकने के आसार हैं.
इन जिलों में भारी बारिश का अनुमान
इसके अलावा कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, औरैया सहित कई अन्य जिलों में भी आंधी-तूफान और हल्की बारिश हो सकती है. मौसम विभाग का कहना है कि 14 जुलाई के बाद प्रदेश में भारी बारिश की संभावना नहीं है.
तापमान में बढ़ोतरी
बारिश में कमी के कारण प्रदेश में तापमान तेजी से बढ़ रहा है. अधिकतर जिलों में अधिकतम तापमान 30 से 35 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 24 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है.
शनिवार तक राहत की उम्मीद
गुरुवार को हमीरपुर, आगरा ताज, कानपुर, इटावा, प्रयागराज, बहराइच, बांदा, अयोध्या, झांसी और अलीगढ़ में बारिश रिकॉर्ड की गई. फिलहाल, आने वाले दो दिन कुछ जिलों में राहत की उम्मीद जरूर है, लेकिन प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में उमस और तपन से राहत के आसार नहीं दिख रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए