मथुरा में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत से दहशत, सुसाइड का संदेह

Updated:
विज्ञापन
मथुरा में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत से दहशत, सुसाइड का संदेह

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के खप्परपुर गांव में मंगलवार को एक दंपति और उनके तीन नाबालिग बच्चे अपने घर में मृत पाए गए. पुलिस ने कहा कि उन्हें संदेह है कि यह सामूहिक आत्महत्या का मामला है.

विज्ञापन

मथुरा में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत मामले में ADG अनुपम कुलश्रेष्ठ ने कहा, यह सामूहिक आत्महत्या का मामला सामने आया है. यह मनीष (35), उसकी 30 साल की पत्नी और तीन बच्चों का परिवार था. पहली नजर में, यह सामूहिक आत्महत्या का मामला लगता है. मनीष ने दीवार पर लिखा था कि वे अपनी मर्जी से आत्महत्या कर रहे हैं. उसकी डायरी भी मिली है, जिसमें उसने लिखा है कि इसके लिए किसी और को जिम्मेदार न ठहराया जाए. उसने लिखा है कि वह अपनी परेशानियों से तंग आकर ऐसा कर रहा है. पुलिस सारे सबूत इकट्ठा कर रही है. सारे सबूत और मनीष के मोबाइल फोन पर मौजूद वीडियो को देखकर आगे की कार्रवाई की जाएगी. पोस्टमॉर्टम से सब कुछ साफ हो जाएगा. सभी एंगल से जांच की जाएगी.

घटना के बारे में कैसे मिली जानकारी?

पुलिस ने बताया कि उन्हें इस घटना की जानकारी मनीष कुमार के भाई से मिली. पुलिस के मुताबिक जब बच्चे सुबह खेलने के लिए बाहर नहीं आए, तो मनीष का भाई कुछ ग्रामीणों के साथ दीवार फांदकर घर के अंदर गया और दरवाजा तोड़कर अंदर घुसा, जहां उसने अपने परिवार के सदस्यों को मृत पाया. एसएसपी ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola