UP News : TET पर सीएम योगी का बड़ा फैसला, सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर रिवीजन दाखिल करने के दिए निर्देश
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 21 Sep 2025 7:10 AM
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
UP News : UP सरकार ने सख्त रुख अपनाया है. क्य हजारों शिक्षकों के भविष्य पर मंडरा रहे संकट से जल्द मिलेगी राहत?
UP News : उत्तर प्रदेश में शिक्षक बनने के नियमों को लेकर बड़ी हलचल शुरू हो गई है. सुप्रीम कोर्ट द्वारा टीईटी (Teacher Eligibility Test) को अनिवार्य बनाने के आदेश के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बेसिक शिक्षा विभाग को साफ निर्देश दिए हैं कि इस पर रिवीजन याचिका दाखिल की जाए. योगी ने कहा कि प्रदेश में वर्षों से सेवा दे रहे हजारों शिक्षक अनुभव और योग्यता से परिपूर्ण हैं. उनके दशकों के योगदान को सिर्फ एक परीक्षा के आधार पर नकारा नहीं जा सकता.
क्या कहा मुख्यमंत्री ने?
मुख्यमंत्री ने साफ कहा, “अनुभवी शिक्षकों की सेवाओं को दरकिनार करना न्यायसंगत नहीं होगा.” उन्होंने कहा, “समय-समय पर उन्हें प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण का अवसर दिया गया है. ऐसे में उनकी योग्यता पर कोई प्रश्नचिह्न नहीं लगाया जा सकता.”
क्यों बढ़ा विवाद?
सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में आदेश दिया था कि शिक्षक नियुक्ति के लिए टीईटी पास होना अनिवार्य है. इस आदेश से उन शिक्षकों की नौकरी पर संकट खड़ा हो गया जो लंबे समय से बिना टीईटी के कार्यरत हैं. प्रदेश में ऐसे शिक्षकों की संख्या हजारों में है. जो वर्षों से सेवा दे रहे हैं.
सरकार का तर्क
-UP सरकार का कहना है कि रिवीजन दाखिल करने से पहले यह स्पष्ट किया जाना चाहिए कि RTE एक्ट 2009 की धारा 23(2) का संशोधन उन शिक्षकों पर लागू नहीं होना चाहिए जो इस कानून के लागू होने से पहले नियुक्त किए गए थे. ऐसे शिक्षकों को अनुभव और प्रशिक्षण के आधार पर मान्यता मिलनी चाहिए.
यह फैसला सिर्फ कानूनी लड़ाई नहीं. बल्कि प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था और हजारों परिवारों के भविष्य से जुड़ा है. अगर सरकार की दलीलें अदालत में टिकती हैं. तो बड़ी संख्या में शिक्षक राहत की सांस लेंगे. वहीं, यह कदम सरकार के लिए राजनीतिक रूप से भी अहम साबित हो सकता है. क्योंकि शिक्षक वर्ग प्रदेश की सबसे प्रभावशाली आवाज़ों में से एक है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










