पश्चिमी यूपी दौरे पर मुख्यमंत्री योगी, अमरोहा और संभल को 776 करोड़ की सौगात

Updated:
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अमरोहा और संभल जिले का दौरा करेंगे. इस दौरान वे 776.49 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे. संभल में भूमिहीन परिवारों को सरकारी जमीन के पट्टे भी बांटे जाएंगे.

विज्ञापन

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अमरोहा और संभल जिले के दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वे दोनों जिलों में कुल 776.49 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे. संभल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भूमिहीन परिवारों को कब्जा मुक्त कराई गई सरकारी जमीन के पट्टे भी वितरित किए जाएंगे.

अमरोहा में जनसभा के साथ विकास परियोजनाओं की शुरुआत

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर दोपहर 12:45 बजे अमरोहा स्थित श्री वेंकटेश्वरा विश्वविद्यालय के हेलिपैड पर पहुंचेगा. वहां से वे सड़क मार्ग से कार्यक्रम स्थल जाएंगे. दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक जनसभा को संबोधित करने के साथ 207.49 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे. इसके बाद कुछ समय आरक्षित रखा गया है. मुख्यमंत्री दोपहर 2:40 बजे राजकीय हेलीकॉप्टर से संभल के लिए रवाना होंगे.

संभल में 569 करोड़ की परियोजनाओं को मिलेगी मंजूरी

दोपहर 3 बजे मुख्यमंत्री संभल जिले के बहजोई के निकट फत्तेहपुर शरीफनगर स्थित प्रस्तावित इंटीग्रेटेड मुख्यालय भवन के मैदान में पहुंचेंगे. यहां 3:15 बजे से 4:15 बजे तक आयोजित कार्यक्रम में संभल, चंदौसी, गुन्नौर और असमोली विधानसभा क्षेत्रों से जुड़ी 569 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे.

भूमिहीन परिवारों को मिलेंगे जमीन के पट्टे

संभल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री कब्जा मुक्त कराई गई सरकारी जमीन के पट्टे भूमिहीन परिवारों को सौंपेंगे. इसके साथ ही विभिन्न विकास कार्यों की सौगात भी देंगे.

प्रशासन ने पूरी की तैयारियां

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए दोनों जिलों में प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं. कार्यक्रम स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं.

Also Read: हापुड़ सड़क हादसा, पिकअप की टक्कर से पलटा ट्रैक्टर, 2 की मौत


विज्ञापन
Khushboo Kumari

लेखक के बारे में

By Khushboo Kumari

खुशबू कुमारी पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्होंने पटना विमेंस कॉलेज, से मास कम्युनिकेशन में स्नातक किया है तथा वर्तमान में इग्नू से मास्टर ऑफ आर्ट्स (मास कम्युनिकेशन एंड डिजिटल मीडिया) की पढ़ाई कर रही हैं. उन्हें जनहित से जुड़ी खबरों, डिजिटल पत्रकारिता, समाचार लेखन, फोटोग्राफी, वीडियो एडिटिंग और ग्राफिक डिजाइन में विशेष रुचि है. वे राजनीति, शिक्षा, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों, अपराध और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर शोधपरक, तथ्यपरक और पाठकों के लिए उपयोगी डिजिटल कंटेंट तैयार करती हैं. उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय, स्पष्ट और प्रभावी जानकारी पहुंचाना है, ताकि समाचार केवल सूचना का माध्यम न होकर समाज के लिए उपयोगी साबित हों.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola