शराब के नशे में पति बना हैवान, सिलबट्टे से पत्नी की बेरहमी से हत्या कर हुआ फरार

Updated:
विज्ञापन
वारदात के बाद भागता आरोपी (AI सांकेतिक तस्वीर)

वारदात के बाद भागता आरोपी (AI सांकेतिक तस्वीर)

UP News: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. घरेलू विवाद के चलते पति ने अपनी पत्नी की सिलबट्टे से बेरहमी से हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है.

विज्ञापन

UP Crime News: हर दिन किसी न किसी जिले से रिश्तों के टूटने और घरेलू विवाद के खूनी अंत की खबरें सामने आ रही हैं. उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में भी शुक्रवार शाम घरेलू विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया. कासिमपुर थाना क्षेत्र के गौरी दायमपुर गांव में पति ने कथित तौर पर सिलबट्टे से हमला कर अपनी पत्नी की हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी.

विवाद ने लिया खूनी मोड़

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गांव निवासी कुंज बिहारी और उसकी 35 वर्षीय पत्नी मोनी के बीच शुक्रवार शाम किसी बात को लेकर कहासुनी हुई. विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आए पति ने घर में रखे सिलबट्टे से पत्नी के सिर पर कई वार कर दिए. गंभीर चोटों के कारण मोनी की मौके पर ही मौत हो गई. वारदात के बाद आरोपी पति घर छोड़कर फरार हो गया.

पड़ोसियों ने दी पुलिस को सूचना

घटना की जानकारी आसपास के लोगों को मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक साक्ष्य जुटाए. ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि आरोपी शराब पीने का आदी था और अक्सर नशे की हालत में पत्नी के साथ मारपीट करता था.

आए दिन होता था विवाद

स्थानीय लोगों के अनुसार, दंपती के बीच लंबे समय से घरेलू विवाद चल रहा था. दोनों का एक बच्चा है, जिसे परिवार के अन्य सदस्य अपने साथ दिल्ली ले गए थे. इसके बाद पति-पत्नी घर में अकेले रह रहे थे. पड़ोसियों का कहना है कि घर में अक्सर झगड़ा होता था और इस बार विवाद इतना बढ़ गया कि महिला की जान चली गई.

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक घनश्याम राम पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य एकत्र किए हैं और मृतका के परिजनों को सूचना दे दी गई है. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा.

पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में घरेलू विवाद के दौरान हत्या की बात सामने आई है. फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं. मामले की जांच जारी है.

Also Read: लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर 5 खतरे के निशान, अलर्ट जारी


विज्ञापन
Khushboo Kumari

लेखक के बारे में

By Khushboo Kumari

खुशबू कुमारी पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्होंने पटना विमेंस कॉलेज, से मास कम्युनिकेशन में स्नातक किया है तथा वर्तमान में इग्नू से मास्टर ऑफ आर्ट्स (मास कम्युनिकेशन एंड डिजिटल मीडिया) की पढ़ाई कर रही हैं. उन्हें जनहित से जुड़ी खबरों, डिजिटल पत्रकारिता, समाचार लेखन, फोटोग्राफी, वीडियो एडिटिंग और ग्राफिक डिजाइन में विशेष रुचि है. वे राजनीति, शिक्षा, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों, अपराध और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर शोधपरक, तथ्यपरक और पाठकों के लिए उपयोगी डिजिटल कंटेंट तैयार करती हैं. उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय, स्पष्ट और प्रभावी जानकारी पहुंचाना है, ताकि समाचार केवल सूचना का माध्यम न होकर समाज के लिए उपयोगी साबित हों.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola