बागड़पुर फ्लाईओवर के पास सड़क हादसा, पिकअप की टक्कर से पलटा ट्रैक्टर, दो लोगों की गई जान

Updated:
विज्ञापन

पिकअप की टक्कर से पलटा ट्रैक्टर ( क्रेडिट सोशल मीडिया)

UP News: हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में दिल्ली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ है. तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और एक घायल हो गया.

विज्ञापन

UP News: हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में दिल्ली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-09) पर शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया. बागड़पुर फ्लाईओवर के पास तेज रफ्तार पिकअप ने पीछे से ट्रैक्टर-ट्रॉली में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर के बाद ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया और पलट गया. हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू कराया.

विज्ञापन

हापुड़ से अमरोहा जा रही थी ट्रैक्टर-ट्रॉली

पुलिस के अनुसार, ट्रैक्टर-ट्रॉली हापुड़ से अमरोहा की ओर जा रही थी. ट्रॉली पर तीन लोग सवार थे. शनिवार सुबह करीब पांच बजे जब वाहन बागड़पुर फ्लाईओवर के पास पहुंचा, तभी पीछे से तेज गति में आ रही पिकअप ने ट्रैक्टर को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैक्टर पलट गया और उसमें सवार तीनों लोग सड़क पर गिर पड़े.

दो लोगों की मौत, एक घायल का इलाज जारी

हादसे में अमरोहा के नूरी निवासी 45 वर्षीय आरिफ की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, मुबारक नागली निवासी 44 वर्षीय कामिल को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया. डिडौली थाना क्षेत्र के पतई गांव निवासी मेहराज घायल हो गए, जिनका अस्पताल में उपचार जारी है.

क्रेन से हटाए गए वाहन, हाईवे पर यातायात हुआ सामान्य

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. कोतवाली प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि मृतकों के परिजनों को हादसे की जानकारी दे दी गई है और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर और पिकअप को क्रेन की मदद से सड़क से हटवाया गया, जिसके बाद हाईवे पर यातायात सामान्य रूप से शुरू करा दिया गया. पुलिस मामले की जांच करते हुए आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रही है.

Must Read- कानपुर में एक महिला HIV पॉजिटिव, स्टाइल के लिए बनवाया टैटू, डॉक्टरों ने युवाओं को किया अलर्ट


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola