UP News : यूपी सरकार का बड़ा फैसला, 2017 से 2021 तक के सभी गैर-कर ई-चालान होंगे बंद

Updated:
विज्ञापन
Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

UP News : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने आदेश दिया है कि यह निस्तारण अगले 30 दिनों में पूरा कर लिया जाएगा. इसके बाद फिटनेस और परमिट से जुड़ी सेवाओं में भी सुगमता आएगी.

विज्ञापन

UP News : उत्तर प्रदेश सरकार ने आम जनता को बड़ी राहत देते हुए घोषणा की है कि वर्ष 2017 से 2021 के बीच बनाए गए सभी गैर-कर (Non-Tax) ई-चालान को बंद कर दिया जाएगा. इस कदम से प्रदेश के लाखों वाहन मालिकों को सीधी राहत मिलेगी. जिन्हें अब तक इन पुराने चालानों की वजह से वाहन से जुड़ी सेवाओं में अड़चन झेलनी पड़ रही थी. सरकार ने निर्देश दिया है कि यह कार्रवाई अगले 30 दिनों में पूरी कर ली जाए. इससे लगभग 30 लाख से अधिक मामलों का निस्तारण संभव हो सकेगा.

क्या कहा गया सरकारी आदेश में?

-इन चालानों को पोर्टल पर “Disposed – Abated” या “Closed – Time-Bar” की श्रेणी में दिखाया जाएगा.
-जो मामले अदालतों में लंबित हैं या समय सीमा पार कर चुके हैं. उन्हें स्वतः निरस्त मान लिया जाएगा.

-कार्यालय स्तर पर पेंडिंग चालानों का भी निस्तारण कर पोर्टल पर अपडेट किया जाएगा.

किन मामलों पर लागू होगा आदेश?

-केवल गैर-कर (Non-Tax) ई-चालान इस फैसले के दायरे में आएंगे.
-टैक्स संबंधी चालान इसमें शामिल नहीं होंगे.
-पहले से भरे गए जुर्माने की वापसी नहीं की जाएगी और बंद किए गए चालान दोबारा चालू नहीं होंगे.

आंकड़ों पर नजर

2017 से 2021 के बीच करीब 30.52 लाख चालान बनाए गए थे. इनमें से लगभग 17.59 लाख मामलों का निस्तारण पहले ही किया जा चुका है. बाकी करीब 12.93 लाख मामले अब इस आदेश से प्रभावित होंगे. जिनमें से 10.84 लाख अदालतों में लंबित हैं और 1.29 लाख कार्यालय स्तर पर पेंडिंग हैं.

जनता को राहत मिलेगी

राज्य सरकार का मानना है कि पुराने लंबित ई-चालानों की वजह से वाहन मालिकों को फिटनेस सर्टिफिकेट, परमिट, हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट और वाहन ट्रांसफर जैसी सेवाओं में दिक्कतें आ रही थीं. इन मामलों को खत्म करने से सेवा-प्रणाली तेज होगी और जनता को राहत मिलेगी.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola