UP Encounter : यूपी में देर रात मुठभेड़, लॉरेंस बिश्नोई गैंग का शार्प शूटर ढेर

UP Encounter/ lawrence bishnoi sharp shooter
UP Encounter : बुधवार देर रात यूपी के हापुड़ में पुलिस एनकाउंटर में लॉरेंस विश्नोई गैंग का शार्प शूटर नवीन कुमार मारा गया. वह गाजियाबाद के लोनी का निवासी था. मुठभेड़ के दौरान उसका साथी फरार हो गया जिसकी तलाश पुलिस कर रही है. नवीन की तलाश कई दिनों से पुलिस को थी. इस बीच उसके लोकेशन का पता चला.
UP Encounter : बुधवार देर रात यूपी एसटीएफ नोएडा यूनिट और दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने मुठभेड़ में एक अपराधी को मार गिराया. अपराधाी लॉरेंस विश्नोई गैंग का शार्प शूटर नवीन कुमार था जिसे पुलिस ने ढेर कर दिया. नवीन गाजियाबाद के लोनी का निवासी था और यूपी व दिल्ली में उस पर 20 से ज्यादा मुकदमे दर्ज थे. वह मकोका के केस में वांटेड था. मुठभेड़ में एसटीएफ का एक जवान और दिल्ली पुलिस का एक सिपाही घायल हो गया.
मृतक की पहचान नवीन कुमार के रूप में हुई
पुलिस के अनुसार, बुधवार रात करीब 11 बजे कोतवाली क्षेत्र में मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश को गोली लगी. घायल अपराधी को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक की पहचान नवीन कुमार के रूप में हुई, जो लॉरेंस गैंग का एक्टिच मेंबर था. वह दिल्ली के फर्श बाजार थाने में दर्ज हत्या और मकोका के मामले में फरार था. नवीन हाशिम बाबा के साथ मिलकर अपराध को अंजाम देता था. दो राज्यों की पुलिस और एसटीएफ की टीमें उसकी तलाश में थीं.
मुठभेड़ के दौरान नवीन का साथी फरार
बुधवार को अपराधी की लोकेशन हापुड़ में मिली, जिसके बाद पुलिस ने आनंद विहार कॉलोनी में उसे रोकने की कोशिश की. रुकने के बजाय उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी. जवाबी कार्रवाई में उसे गोली लगी और वह घायल हो गया. बाद में उसकी मौत हो गई. मुठभेड़ के दौरान उसका साथी फरार हो गया.
गाजियाबाद के लोनी निवासी बदमाश नवीन कुमार पर हत्या, हत्या के प्रयास, अपहरण, डकैती और मकोका समेत करीब 20 संगीन मामले दिल्ली और यूपी में दर्ज हैं. दिल्ली के दो मामलों में उसे कोर्ट से सजा भी मिल चुकी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










