लखनऊ में SIT दफ्तर पहुंचे संजय सिंह, राम मंदिर जमीन घोटाले से जुड़े 11 दस्तावेज सौंपे

Updated:
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद SIT को दस्तावेज देते हुए.

Ayodhya Ram Mandir News: राम मंदिर दान पेटिका से कथित धन गबन मामले की जांच के बीच आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह लखनऊ में एसआईटी अध्यक्ष विजय विश्वास पंत से मिले. उन्होंने भ्रष्टाचार से जुड़े दस्तावेज सौंपकर कड़ी कार्रवाई की मांग की.

विज्ञापन

Ayodhya Ram Mandir News: आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह गुरुवार को लखनऊ पहुंचे और अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच कर रही SIT टीम को कथित जमीन घोटाले से जुड़े दस्तावेज सौंपे. वे सुबह करीब 11 बजे वह एसआईटी अध्यक्ष विजय विश्वास पंत के कार्यालय पहुंचे और लगभग 12 मिनट तक अधिकारियों के साथ रहे. SIT टीम से मिलकर बाहर आने के बाद संजय सिंह ने दावा किया कि उन्होंने राम मंदिर जमीन घोटाले से जुड़े 11 महत्वपूर्ण दस्तावेज एसआईटी को सौंपे हैं.

संजय सिंह बोले- गिरफ्तारी अब तक क्यों नहीं?

AAP सांसद संजय सिंह ने कहा कि राम मंदिर से जुड़े मामलों में एक-एक कर तथ्य सामने आ रहे हैं. पैसे की बरामदगी हो चुकी है और चढ़ावे में कथित चोरी से जुड़े कई साक्ष्य भी मिल चुके हैं, इसके बावजूद अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है और न ही कोई एफआईआर दर्ज की गई है.

दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग

उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि जब जांच में कई अहम तथ्य सामने आ चुके हैं, तो फिर अब तक किसी को जेल क्यों नहीं भेजा गया? उन्होंने कहा कि मामले में कार्रवाई का अभाव बेहद हैरान करने वाला है. संजय सिंह ने एसआईटी से सभी पहलुओं की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की.

यह भी पढ़ें: राम मंदिर दान विवाद पर BJP प्रदेश अध्यक्ष का बयान, बोले- SIT रिपोर्ट के बाद सामने आएगी पूरी सच्चाई

विज्ञापन
राधेश्याम कुशवाहा

लेखक के बारे में

By राधेश्याम कुशवाहा

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola