ePaper

ये क्या! ‘हेलमेट'' नहीं पहनने पर बस वाले का काट दिया चालान

Updated at : 21 Sep 2019 12:35 PM (IST)
विज्ञापन
ये क्या! ‘हेलमेट'' नहीं पहनने पर बस वाले का काट दिया चालान

नोएडा : नोएडा में एक ऐसी घटना सामने आयी है जिसे सुनकर हर कोई हैरान है. जी हां, यहां एक निजी बस के मालिक ने दावा किया है कि हेलमेट पहन कर गाड़ी नहीं चलाने की वजह से कथित रूप से 500 रुपये का चालान किया गया है. निरंकार सिंह ने कहा कि 11 सितंबर […]

विज्ञापन

नोएडा : नोएडा में एक ऐसी घटना सामने आयी है जिसे सुनकर हर कोई हैरान है. जी हां, यहां एक निजी बस के मालिक ने दावा किया है कि हेलमेट पहन कर गाड़ी नहीं चलाने की वजह से कथित रूप से 500 रुपये का चालान किया गया है. निरंकार सिंह ने कहा कि 11 सितंबर को ऑनलाइन चालान किया गया था और शुक्रवार को उनके एक कर्मी ने इसे देखा.

सिंह ने कहा कि परिवहन विभाग के ऐसे काम करने के तरीके से सवाल खड़े होते हैं और लोगों को प्रतिदिन जारी होने वाले अन्य सैकड़ों चालान की प्रामाणिकता को लेकर भी संदेह पैदा होता है. उन्होंने कहा कि मैं संबंधित अधिकारियों के समक्ष मामला रखूंगा और अगर जरूरत पड़ी तो अदालत जाऊंगा.

इस बीच अधिकारियों ने कहा कि मामले को देखा जा रहा है और कोई गलती हुई है तो उसे सुधारा जाएगा. अधिकारी ने कहा कि चालान परिवहन विभाग ने जारी किया है न कि नोएडा की यातायात पुलिस ने.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola