ePaper

भारत में ‘पाकिस्तान वाली गली’, नहीं मिल रही कई सरकारी सुविधाएं

Updated at : 31 Jul 2019 1:55 PM (IST)
विज्ञापन
भारत में ‘पाकिस्तान वाली गली’, नहीं मिल रही कई सरकारी सुविधाएं

नोएडा : क्या आप जानते हैं कि देश में एक पाकिस्तान वाली गली भी है? अगर नहीं जानते तो जानिए कि ग्रेटर नोएडा में एक कॉलोनी है जिसका नाम ‘पाकिस्तान वाली गली’ है. इस गली के लोगों ने देश के प्रधानमंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री से अपील की है कि उनके गली का नाम बदला […]

विज्ञापन

नोएडा : क्या आप जानते हैं कि देश में एक पाकिस्तान वाली गली भी है? अगर नहीं जानते तो जानिए कि ग्रेटर नोएडा में एक कॉलोनी है जिसका नाम ‘पाकिस्तान वाली गली’ है. इस गली के लोगों ने देश के प्रधानमंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री से अपील की है कि उनके गली का नाम बदला जाये. इस कॉलोनी के लोगों का कहना है कि हमारे पूर्वजों में से चार लोग पाकिस्तान से यहां आये थे, जिसके कारण इस जगह का नाम पाकिस्तान वाली गली पड़ गया था, लेकिन आज भी इस गली का नाम पाकिस्तान वाली गली ही है.

यहां के लोगों का कहना है कि हम हिंदुस्तानी हैं, लेकिन आज भी हमारे आधार कार्ड में पाकिस्तान वाली गली लिखा है, इसलिए हम सरकार से यह मांग कर रहे हैं कि इस गली का नाम बदला जाये. इस कॉलोनी के लोगों का कहना है कि मोहल्ले का नाम पाकिस्तान वाली गली होने के कारण हमें कई तरह की सरकारी सुविधाएं नहीं मिल रही हैं. साथ ही उन्हें नौकरी मिलने में भी परेशानी होती है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola