ePaper

फेसबुक पर केंद्रीय मंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करना युवक को पड़ा महंगा, पहुंचा हवालात

Updated at : 20 Feb 2018 5:03 PM (IST)
विज्ञापन
फेसबुक पर केंद्रीय मंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करना युवक को पड़ा महंगा, पहुंचा हवालात

नोएडा : केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा पर फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में थाना सेक्टर 20 पुलिस ने एक युवक कोरविवारको गिरफ्तार कर लिया. नगर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि मंत्री के प्रतिनिधि संजय बाली ने थाना सेक्टर 20 में मामला दर्ज कराया था कि एक युवक क्षेत्रीय सांसद […]

विज्ञापन

नोएडा : केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा पर फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में थाना सेक्टर 20 पुलिस ने एक युवक कोरविवारको गिरफ्तार कर लिया. नगर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि मंत्री के प्रतिनिधि संजय बाली ने थाना सेक्टर 20 में मामला दर्ज कराया था कि एक युवक क्षेत्रीय सांसद व केंद्रीय मंत्री डॉक्टर महेश शर्मा के खिलाफ फेसबुक पर अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहा है.

एसपी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने गाजियाबाद के रहने वाले अनुज यदुवंशी को गिरफ्तार कर लिया. उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले थाना फेस-3 में तैनात दारोगा की गोली से जिम ट्रेनर जितेंद्र यादव घायल हो गया था. इस मामले में डॉक्टर महेश शर्मा उसे देखने के लिए अस्पताल पहुंचे थे. सिंह ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी युवक ने पुलिस को बताया कि डॉ महेश शर्मा ने घायल जितेंद्र यादव की कोई मदद नहीं की, इसलिए वह फेसबुक पर लगातार उनके खिलाफ लिख रहा था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola