Meerut Murder : पहले सौरभ का दिल चीरा, फिर गर्दन और दोनों हथेलियों को काटा

Published by :Amitabh Kumar
Published at :23 Mar 2025 7:49 AM (IST)
विज्ञापन
Saurabh Rajput Murder Case

Saurabh Rajput Murder Case

Meerut Murder : पोस्टमार्टम से खुलासा हुआ है कि सौरभ राजपूत की क्रूरता से हत्या करने के बाद शव के कई टुकड़े किये गए.

विज्ञापन

Meerut Murder : उत्तर प्रदेश के मेरठ में सौरभ राजपूत की हत्या के मामले में नई बात सामने आई है. पोस्टमार्टम से खुलासा हुआ है कि उनकी किस अत्यंत क्रूरता से हत्या की गई थी. उनकी पत्नी मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला ने कथित तौर पर उनके शव के कई टुकड़े किये थे. पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर ने बताया कि सौरभ के दिल पर तीन बार बहुत जोर से वार किया गया था.

डॉक्टर ने कहा, ‘‘एक धारदार लंबे चाकू से दिल पर बहुत जोर से वार किया गया था, क्योंकि चाकू के वार दिल के बहुत अंदर तक गए थे.’’ पुलिस अधीक्षक (नगर) आयुष विक्रम सिंह ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर बताया कि सौरभ राजपूत के दिल पर तीन वार किए गए थे. मुस्कान ने सौरभ के दिल में बेरहमी से चाकू घोंपा. सौरभ राजपूत का दिल चीरने के बाद उसके गर्दन और दोनों हथेलियों को काटा गया. उन्होंने बताया कि शव को ड्रम में घुसाने के लिए उसके चार टुकड़े किए गए थे.

मौत का कारण सदमा और खून का बहना

उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण सदमा और खून का बहना है. वहीं पोस्टमार्टम करने वाली डॉक्टरों टीम के एक सदस्य ने बताया कि शव को ड्रम में डालकर डस्ट और सीमेंट डालकर उसमें ऊपर तक पानी भरा गया था. इससे शव सीमेंट के बीच में जम गया था. हवा न जा पाने के कारण शव सड़ी हालत में नहीं था, उसमें दुर्गंध भी कम आ रही थी. पोस्टमार्टम हाउस में ड्रम को कटर से काटा गया. फिर जमे हुए सीमेंट को काटकर उसमें से शव निकाला गया.

यह भी पढ़ें : Justice Yashwant Varma : जले हुए नोट! जस्टिस यशवंत वर्मा के घर के अंदर का वीडियो आया, सुप्रीम कोर्ट ने किया जारी

पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया

पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया. पुलिस ने बताया कि सौरभ और मुस्कान ने 2016 में अपने परिवार की मर्जी के खिलाफ लव मैरिज किया था. सौरभ के परिवार ने आरोप लगाया है कि मुस्कान का व्यवहार खराब था. पुलिस के अनुसार सौरभ के परिवार ने आरोप लगाया है कि मुस्कान घर के कामों में लापरवाही बरतती थी. कथित तौर पर नशीली दवाओं का सेवन करती थी.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola