Video : हापुड़ में बारातियों से भरी बस और ट्रक की टक्कर, 6 की मौत

Updated:
विज्ञापन
Bus-truck collision Hapur

हापुड़ हादसे की तस्वीर (Photo: ANI)

Video : उत्तर प्रदेश के हापुड़ में धौलाना-गुलावटी मार्ग पर बस-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि बस बारातियों से भरी थी. हादसे का भयावह वीडियो सामने आया है. नीचे देखें वीडियो.

विज्ञापन

Video : हापुड़ के धौलाना-गुलावटी रोड पर बस और ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई. हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हैं. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. फिलहाल राहत-बचाव का काम जारी है. हादसे का वीडियो न्यूज एजेंसी एएनआई ने जारी किया है. वीडियो में नजर आ रहा है कि गाड़ियों के परखच्चे उड़ गये हैं. दुर्घटनास्थल पर पुलिस मौजूद है. देखें वीडियो.

पुलिस ने बताया कि हापुड़ में बारातियों से भरी बस और एक ट्रक के बीच टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई जबकि सात घायल हो गये. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.

बारात बुलंदशहर के गुलावटी से लौट रही थी

पुलिस सूत्रों के हवाले से न्यूज एजेंसी पीटीआई ने खबर दी है कि गाजियाबाद के डासना निवासी यूनुस कुरैशी के बेटे की बारात बुलंदशहर के गुलावटी से 12-13 अप्रैल की रात लौट रही थी. तभी सोमवार (13 अप्रैल) तड़के करीब तीन‌ बजे धौलाना-गुलावटी मार्ग पर सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से उसकी जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि बस पलट गई और उसका अगला हिस्सा बुरी तरह डैमेज हो गया.

दूल्हे के पिता यूनुस की भी मौत

सूत्रों ने बताया कि स्थानीय लोगों ने पुलिस के साथ मिलकर घायलों को बस से बाहर निकाला लेकिन तब तक उनमें से दूल्हे के पिता यूनुस के साथ पांच अन्य लोगों मुन्ना, यूसुफ, अख्तर, सोनू और बस चालक अशोक की मौत हो चुकी थी. इस हादसे में सात अन्य लोग भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिन्हें हापुड़ के मेडिकल कॉलेज और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है.

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए

सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस कुंवर ज्ञानन्जय सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार और रात के समय लो विजिबिलिटी को माना जा रहा है. मामले की जांच की जा रही है. उन्होंने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola