दशकों पुराना पेड़ कटने पर भड़के मेयर, नगर निगम-स्मार्ट सिटी अधिकारियों से मांगा जवाब
पेड़ कटने पर अधिकारियों पर भड़के मेयर
UP News: वाराणसी के मेयर नगर निगम और स्मार्ट सिटी के कामकाज से नाराज हैं. पार्क निर्माण के नाम पर दशकों पुराने पेड़ काटे जाने और जमीन पर अतिक्रमण को लेकर उन्होंने अधिकारियों से जवाब मांगा है. लापरवाही पर मुकदमा दर्ज कराने की चेतावनी दी गई है.
UP News:नगर निगम और स्मार्ट सिटी के कामकाज को लेकर वाराणसी के मेयर अशोक कुमार तिवारी का गुस्सा सामने आया है. पार्क निर्माण के नाम पर दशकों पुराने पेड़ काटे जाने और पार्क की जमीन पर अतिक्रमण के आरोप को लेकर मेयर ने अधिकारियों से कड़ी नाराजगी जताई. उन्होंने लापरवाही मिलने पर मुकदमा दर्ज कराने की चेतावनी दी और अधिकारियों से पेड़ काटने की अनुमति तथा अब तक की कार्रवाई को लेकर जवाब मांगा.
दशकों पुराना पेड़ काटे जाने पर भड़के मेयर
मामले को लेकर मेयर ने अधिकारियों से सवाल किया कि आखिर पेड़ किसकी अनुमति से कटवाया गया. उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि जब सरकार पेड़ लगाने का अभियान चला रही है, ऐसे में पुराने पेड़ कैसे काटे जा सकते हैं. उन्होंने अधिकारियों से पूछा कि पेड़ काटने की अनुमति ली गई थी या नहीं और इस मामले में अब तक क्या कार्रवाई की गई.
पार्क की जमीन पर कब्जे का भी आरोप
मेयर ने पार्क की जमीन पर अतिक्रमण को लेकर भी अधिकारियों से जवाब मांगा. उन्होंने सवाल किया कि जमीन किसकी है और उस पर कब्जा किसके स्तर से हो रहा है. बातचीत के दौरान अधिकारियों की ओर से स्पष्ट जवाब नहीं मिलने पर मेयर ने नाराजगी जताई और कहा कि इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.
नगर निगम और स्मार्ट सिटी अधिकारियों से मांगा जवाब
पूरे मामले में नगर निगम और स्मार्ट सिटी से जुड़े अधिकारियों से जवाब मांगा गया. मेयर ने अधिकारियों को स्पष्ट किया कि पेड़ कटने और जमीन पर कब्जे की शिकायतों को गंभीरता से लिया जाए. उन्होंने कहा कि यदि नियमों की अनदेखी या लापरवाही सामने आती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा.
अधिकारियों ने साधी चुप्पी
मामले को लेकर जब अधिकारियों से पेड़ काटे जाने और जमीन पर कथित कब्जे के संबंध में सवाल किया गया तो वे स्पष्ट जवाब नहीं दे सके. मेयर ने अधिकारियों से पूरे मामले की जानकारी देने को कहा. फिलहाल पेड़ काटने की अनुमति किसने दी और पार्क की जमीन पर कथित अतिक्रमण कैसे हुआ, इसे लेकर सवाल उठ रहे हैं.
Also Read: मंडी चौराहे पर फल विक्रेता के साथ खौफनाक वारदात, लूटपाट के बाद बदमाशों ने किया ऐसा हाल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By खुशबू कुमारी
खुशबू कुमारी पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्होंने पटना विमेंस कॉलेज, से मास कम्युनिकेशन में स्नातक किया है तथा वर्तमान में इग्नू से मास्टर ऑफ आर्ट्स (मास कम्युनिकेशन एंड डिजिटल मीडिया) की पढ़ाई कर रही हैं. उन्हें जनहित से जुड़ी खबरों, डिजिटल पत्रकारिता, समाचार लेखन, फोटोग्राफी, वीडियो एडिटिंग और ग्राफिक डिजाइन में विशेष रुचि है. वे राजनीति, शिक्षा, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों, अपराध और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर शोधपरक, तथ्यपरक और पाठकों के लिए उपयोगी डिजिटल कंटेंट तैयार करती हैं. उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय, स्पष्ट और प्रभावी जानकारी पहुंचाना है, ताकि समाचार केवल सूचना का माध्यम न होकर समाज के लिए उपयोगी साबित हों.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










