UP में अब आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं की बड़ी सौगात, बढ़ेगा मानदेय, प्रोत्साहन राशि भी मिलेगी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 02 Jan 2022 10:07 AM
योगी सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं का मानदेय बढ़ाने का फैसला लिया है.
Lucknow News: प्रदेश की योगी सरकार ने शुक्रवार को आशा कार्यकर्ताओं को स्मार्टफोन वितरित किया .साथ ही उनका मानदेय 500 रुपए बढ़ाने के लिए आदेश भी जारी किया. इस बीच अब सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं के मानदेय में वृद्धि करने का फैसला लिया है. साथ ही प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी.
दरअसल, इन सभी के कोविड नियंत्रण प्रयासों में महत्वपूर्ण योगदान को देखते हुए कैबिनेट बाई सर्कुलेशन की बैठक में यह फैसला लिया गया. कैबिनेट ने इस संबंध में बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की तरफ से पेश किए गए प्रस्ताव को अपनी मंजूरी दी. मानदेय में बढ़ोत्तरी की धनराशि और प्रोत्साहन राशि की घोषणा सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा जाएगी.
इससे पहले शुक्रवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने राज्य में कोविड नियंत्रण प्रयासों में आशा कार्यकर्ताओं के महत्वपूर्ण योगदान के लिए उन्हें स्मार्टफोन वितरित किया. मुख्यमंत्री ने लखनऊ में 80, हजार मोबाइल फोन वितरण अभियान का शुभारंभ किया. इस अवसर पर आशा बहुओं का मानदेय 500 रुपए बढ़ाने के लिए आदेश जारी कर दिए गए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










