ePaper

Vande Bharat Express: लखनऊ से पटना के लिए 18 मार्च से वंदे भारत ट्रेन, जानें रूट, स्टॉपेज और किराया

Updated at : 12 Mar 2024 3:02 PM (IST)
विज्ञापन
Vande Bharat Express: लखनऊ से पटना के लिए 18 मार्च से वंदे भारत ट्रेन, जानें रूट, स्टॉपेज और किराया

PM Modi

पीएम नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को तीन नई वंदे भारत ट्रेन (Vande Bharat express) दी हैं. वहीं लखनऊ गोरखपुर वंदे भारत ट्रेन को प्रयागराज तक बढ़ा दिया गया है. इस कार्यक्रम से सीएम योगी आदित्यनाथ वर्चुअली जुड़े थे.

विज्ञापन

लखनऊ: पीएम नरेंद्र मोदी ने यूपी को दो नई वंदे भारत ट्रेन (Vande Bharat Express) दी हैं. ये ट्रेन लखनऊ पटना और लखनऊ देहरादून तक चलेंगी. यात्रियों को लखनऊ से पटना के लिए वंदे भारत की सवाएं 18 मार्च से मिलेंगी. ये ट्रेन गोमती नगर स्टेशन से चलेगी. गोरखपुर से लखनऊ वंदे भारत 14 मार्च से चलेगी.

गोमती नगर लखनऊ से पटना 22345/22346 वंदे भारत (Vande Bharat Express) नियमित रूप से 18 मार्च से चलेगी. 22345 पटना-लखनऊ वंदे भारत सुबह 6.05 बजे पटना से चलेगी और दोपहर 2.30 बजे गोमतीनगर रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी. वापसी में 22346 वंदे भारत गोमतीनगर से 3.20 बजे रवाना होगी और पटना रात 11.45 बजे पहुंचेगी. ये ट्रेन दोनों ओर से अयोध्या धाम, वाराणसी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, बक्सर और आरा स्टेशनों पर रुकेगी. ये ट्रेन सप्ताह में शुक्रवार को छोड़कर शेष सभी छह दिन चलेगी. गोमतीनगर स्टेशन आने पर इस ट्रेन के समय में 15 मिनट की बचत भी होगी.

शाम 5.15 बजे लखनऊ से अयोध्या, 8 बजे वाराणसी
वंदे भारत ट्रेन (Vande Bharat Express) नंबर 22346 गोमतीनगर से दोपहर 3.20 बजे चलकर शाम 5.15 बजे अयोध्या धाम, रात 8 बजे वाराणसी, 8.55 बजे पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, 10.13 बजे बक्सर, 10.48 बजे आरा और रात 11.45 बजे पटना पहुंचेगी. वहीं ट्रेन नंबर 22345 वंदे भारत एक्सप्रेस पटना से सुबह 6.05 बजे रवाना होगी. 6.45 बजे आरा, 7.20 बजे बक्सर, 8.35 बजे पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, 9.20 बजे वाराणसी, दोपहर 12.15 बजे अयोध्या धाम और दोपहर 2.30 बजे गोमतीनगर स्टेशन पहुंचेगी. ये ट्रेन अब 8.40 के स्थान पर 8 घंटे 25 मिनट में पटना से लखनऊ पहुंचाएगी.

लखनऊ देहरादून वंदे भारत सुबह 5.15 बजे चलेगी
ट्रेन नंबर 22547 वंदे भारत एक्सप्रेस सोमवार को छोड़कर सप्ताह के शेष छह दिन चलेगी. ये ट्रेन सुबह 5.15 बजे लखनऊ जंक्शन चलेगी. 8.33 बजे बरेली, 9.52 बजे मुरादाबाद, दोपहर 12.10 बजे हरिद्वार और 1.35 बजे देहरादून पहुंचेगी. वापसी में ट्रेन 22548 वंदे भारत एक्सप्रेस देहरादून से दोपहर 2.25 बजे चलेगी. हरिद्वार 3.26 बजे, मुरादाबाद शाम 5.40 बजे, 7.03 बजे बरेली और रात 10.40 बजे लखनऊ जंक्शन पहुंचेगी.

लखनऊ गोरखपुर वंदे भारत 14 मार्च से प्रयागराज तक
गोरखपुर से चलकर लखनऊ तक आने वाली वंदे भारत ट्रेन का विस्तार प्रयागराज तक कर दिया गया है. यह ट्रेन लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर दोपहर 12.30 बजे पहुंचेगी. रूटीन में यात्रियों के लिए वंदे भारत ट्रेन 14 मार्च से प्रयागराज तक सफर कराएगी. यह ट्रेन रायबरेली में दोनों दिशाओं से ठहराव करेगी. रेलवे बोर्ड ने नियमिट ट्रेन का शड्यूल सोमवार को जारी कर दिया है.

विज्ञापन
Amit Yadav

लेखक के बारे में

By Amit Yadav

UP Head (Asst. Editor)

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola