ePaper

UP Election 2022: चुनाव आयोग ने 22 जनवरी तक रोड शो और रैली करने पर लगायी रोक, कहा- दल डिजिटल प्रचार करें

Updated at : 15 Jan 2022 8:00 PM (IST)
विज्ञापन
UP Election 2022: चुनाव आयोग ने 22 जनवरी तक रोड शो और रैली करने पर लगायी रोक, कहा- दल डिजिटल प्रचार करें

UP Election 2022: चुनाव आयोग ने 22 जनवरी तक रोड शो और रैली करने पर रोक लगा दी है. साथ ही, राज्य और जिला प्रशासन को आचार संहिता और महामारी नियंत्रण उपायों से संबंधित सभी निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

विज्ञापन

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव का बिगुल बच चुका है. तारीखों का ऐलान भी हो गया है. इसके साथ ही, पहले चरण के मतदान के लिए नामांकन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है, लेकिन प्रत्याशी अभी भी रैली या रोड शो नहीं कर पाएंगे. चुनाव आयोग ने कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए 22 जनवरी तक रैलियों और रोड शो पर रोक लगा दी है. पहले यह आदेश 15 जनवरी तक के लिए लागू था.

आठ जनवरी को पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान करते हुए घोषणा करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ने घोषणा की थी कि कोरोना महामारी को देखते हुए 15 जनवरी तक सभी तरह की चुनावी रैलियों, रोड शो, नुक्कड़ सभा और किसी भी तरह के फिजिकल सभाओं पर रोक रहेगी.उस वक्त चुनाव आयोग ने यह स्पष्ट किया था कि 15 जनवरी को स्थिति की समीक्षा की जायेगी और उसके बाद यह तय किया जायेगा कि यह चुनावी पाबंदियां कब तक लागू रहेंगी.

Also Read: UP Election 2022: आचार संहिता लागू होने के बाद 477 लाइसेंस निरस्त, 1.51 करोड़ से अधिक का कैश बरामद

मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने स्पष्ट कहा था कि अभी कोई यह नहीं बता सकता है कि 15 तारीख को क्या स्थिति होगी, इसलिए उसी समय आगे की स्थिति पर विचार किया जायेगा. यूपी में पहले चरण के लिए मतदान 10 फरवरी को होगा. 14 जनवरी से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है. परिणाम 10 मार्च को घोषित किया जाएगा.

Also Read: UP Election 2022: यूपी में प्रचंड बहुमत से बनेगी बीजेपी सरकार, गोरखपुर से टिकट मिलने पर बोले सीएम योगी

चुनाव आयोग ने एक आधिकारिक बयान जारी कर कहा कि राजनीतिक दलों को यह छूट दी गयी है कि वे अधिकतम 300 व्यक्तियों की भागीदारी या हॉल क्षमता के 50 प्रतिशत या राज्य आपदा प्रबंधन अधिकारियों द्वारा निर्धारित सीमा के तहत बंद स्थानों पर बैठक आयोजित कर सकते हैं. आयोग ने राजनीतिक दलों को आदर्श आचार संहिता के प्रावधानों और कोविड-19 पर व्यापक दिशानिर्देशों का पालन करने का भी निर्देश दिया.

चुनाव आयोग ने राज्य और जिला प्रशासन को चुनाव आचार संहिता और महामारी नियंत्रण उपायों से संबंधित सभी निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

Posted By: Achyut Kumar

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola