ePaper
Live Updates

UP Breaking News Live : युवती को लेकर लखनऊ के बारूद खाना चौकी के सामने युवकों में मारपीट

Updated at : 05 Dec 2023 10:01 PM (IST)
विज्ञापन
UP Breaking News Live : युवती को लेकर लखनऊ के बारूद खाना चौकी के सामने युवकों में मारपीट

UP Breaking News Live Updates in Hindi: डिप्टी सीएम केशव मौर्य का आज प्रदेश के सभी मुख्य विकास अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे. यह बैठक सुबह 10.30 बजे से योजना भवन में होगी. इसके अलावा सीएम योगी लोकभवन सभागार में सुबह 11.00 बजे से स्वास्थ्य कर्मियों को नियुक्ति पत्र वितरण करेंगे. इसके साथ ही यूपी की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
10:01 PM. 5 Dec 2310:01 PM. 5 Dec

युवती को लेकर लखनऊ के बारूद खाना चौकी के सामने युवकों में मारपीट

लखनऊ के बारूद खाना चौकी के सामने युवकों में मारपीट हो गई. क्रिश्चियन कॉलेज चौराहे पर लात-घूसे चलता देख लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई. दोनों युवकों में पहले युवती को लेकर कहासुनी हुई फिर मारपीट . सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों को थाना वजीरगंज लेकर आई. इस मामले में कार्यवाही जारी है.

10:01 PM. 5 Dec 2310:01 PM. 5 Dec

प्रयागराज के इलाहाबाद विवि के छात्रों के बीच विवाद, 60 पर FIR

प्रयागराज के इलाहाबाद विवि के छात्रों के बीच विवाद हो गया है. पुलिस की तरफ से कर्नलगंज थाने में साठ अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है.मामूली विवाद में दोनों हॉस्टल के छात्रों ने पत्थरबाजी की थी. हॉस्टल के छात्रों के बीच हुए विवाद के बाद पुलिस पहुंची थी. पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल के बाद दर्ज किया है केस.

10:01 PM. 5 Dec 2310:01 PM. 5 Dec

फ़िरोज़ाबाद का नाम बदलकर चंद्रनगर करने पर सरकार कर रही विचार

यूपी के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह कहते हैं, “फ़िरोज़ाबाद नगर निगम ने फ़िरोज़ाबाद का नाम बदलकर चंद्रनगर करने का प्रस्ताव भेजा है. हमें कुछ अन्य जिलों से भी इसी तरह के प्रस्ताव मिले हैं. हम उपनिवेशवाद के संकेतों को हटाने के लिए प्रयास करना जारी रखेंगे. “

10:01 PM. 5 Dec 2310:01 PM. 5 Dec

एनसीआरबी 2022 के आंकड़े हुए जारी. उत्तर प्रदेश हत्या के मामले में देशभर में 28वें स्थान पर

एनसीआरबी 2022 के आंकड़े हुए जारी. उत्तर प्रदेश हत्या के मामले में देशभर में 28वें स्थान पर है. फिरौती अपहरण मामले में उत्तर प्रदेश 30वें स्थान पर और बलात्कार के मामले में उत्तर प्रदेश 24वें स्थान पर है.

10:01 PM. 5 Dec 2310:01 PM. 5 Dec

मदरसा शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष ने निरीक्षण को स्थगित करने का किया अनुरोध

मदरसा शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ इफ्तिखार अहमद जावेद ने राज्य के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री धर्मपाल सिंह को पत्र लिखकर मदरसों के निरीक्षण को स्थगित करने का अनुरोध किया है. मदरसा शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष का कहना है कि इससे छात्रों की कक्षाएं प्रभावित होंगी.

1:58 PM. 5 Dec 231:58 PM. 5 Dec

वाराणसी में अखिलेश यादव बोले- मुख्यमंत्री की बिरादरी के लोग लांघ रहे हैं सीमाएं

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव वाराणसी पहुंचे. यहां उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की बिरादरी के लोग सीमाएं लांघ रहे हैं. उनके सम जाति लोग कानून और संविधान की परवाह तक नहीं करते हैं. मुख्यमंत्री ने अपने समाज के लोगों को खुली छूट दे रखी है, लखनऊ से लेकर बनारस तक मनमानी जारी है. जीरो टॉलरेंस का दावा करने वाली सरकार का जीरो टॉलरेंस खोखला है. जीरो टालरेंस का मतलब यही है कि पुलिस को खुली छूट दे दी है.

1:58 PM. 5 Dec 231:58 PM. 5 Dec

सीएम योगी ने 2468 हेल्थ वर्कर्स को नियुक्ति पत्र दिया

5:24 AM. 5 Dec 235:24 AM. 5 Dec

आजमगढ़ में कार और ट्रक में भिड़ंत, हादसे में बाप-बेटी की मौत, 2 गभींर रूप से घायल

हादसे में लालगंज नगर के प्रमुख दवा व्यापारी कृपा सागर गुप्ता, उनकी पुत्री काव्या, पत्नी पिंकी गुप्ता और ड्राइवर सत्येन्द्र सरोज गंभीर रूप से घायल हो गए. यह टक्कर इतनी तेज थी कि आस-पास के लोग आवाज सुनकर घटनास्थल पर पहुंचे. गंभीर रूप से घायल चारों लोगों को इलाज के लिए पास के स्वास्थ्य केन्द्र भेजा गया, जहां इलाज के दौरान कृपा सागर गुप्ता और बेटी की मौत हो गई. जबकि व्यापारी की पत्नी और ड्राइवर का इलाज चल रहा है. हालांकि दोनों की हालत भी गंभीर बताई जा रही है. जानकारी के मुताबिक दवा व्यापारी अपनी पत्नी और बेटी के साथ औरंगाबाद जा रहे थे. घटना की जानकारी परिजनों को मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

5:24 AM. 5 Dec 235:24 AM. 5 Dec

सीएम योगी आज स्वास्थ्य कर्मियों को नियुक्ति पत्र वितरण करेंगे

सीएम योगी आज स्वास्थ्य कर्मियों को नियुक्ति पत्र वितरण करेंगे. लोकभवन सभागार में सुबह 11.00 बजे से कार्यक्रम होगा. इस दौरान 278 सहायक आचार्य, 2142 स्टाफ नर्स और 48 आयुष चिकित्सा शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा. साथ ही सीएम योगी 674 एम्बुलेंस, 81 ALS एम्बुलेंस का फ्लैग ऑफ करेंगे.

5:24 AM. 5 Dec 235:24 AM. 5 Dec

डिप्टी सीएम केशव मौर्य आज मुख्य विकास अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे

डिप्टी सीएम केशव मौर्य का आज प्रदेश के सभी मुख्य विकास अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे. यह बैठक सुबह 10.30 बजे से योजना भवन में होगी.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola