Triple Murder: लाशों के पास सोता था हत्यारा, बदबू दूर करने के लिए जलाता था नीम की पत्तियां
Published by : Amit Yadav Updated At : 01 Apr 2024 2:09 PM
लखनऊ में अवैध संबंधों (illicit affair) के शक में ट्रिपल मर्डर (Triple Murder) का मामला सामने आया है. पीओपी का काम करने वाले युवक ने अपनी पत्नी और दो बच्चों को मार डाला.
लखनऊ: पत्नी और दो मासूम बच्चों की हत्या (Triple Murder) करने वाला रामलगन वहीं कमरे में सोता था. दोनों बच्चों के शव उसने अलग-अलग बोरे में रखे थे. वहीं पत्नी के शव को उसने अलग रखा था. वो तीनों के शव को ठिकाने नहीं लगा पाया था. इसलिए उसी किराए के कमरे में सोता था. आस-पड़ोस में बदबू न फैले इसलिए नीम की पत्तियां भी जलाता था. रविवार को जब मकान मालिक धर्मेंद्र कुमार वहां पहुंचा तो हत्याकांड का खुलासा हुआ. क्योंकि राम लगन के कमरे से बदबू आ रही थी. इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई.
साड़ी से पत्नी से गला घोंटा
पुलिस से पूछताछ में रामलगन (Triple Murder) ने बताया कि उसने सोते समय साड़ी से पत्नी का गला दबाया था. जब बच्चे जाग गए तब उसने उन्हें भी मार दिया. राम लगन के वहशीपन की इंतिहा थी कि उसने पहले अपनी पत्नी और बच्चों को मार डाला. बाद में उसी कमरे में सोता रहा. तीन लाशों के साथ दो दिन सोते रहने की बात सुनकर मोहल्ले के लोग भी हैरान थे. पुलिस के अनुसार पत्नी के परिवाजनों को नहीं मालूम था कि वो कहां रहती है, इसलिए रामलगन को उम्मीद थी कि उसे कुछ नहीं होगा. लेकिन मकान मालिक के घर पहुंचने के कारण इस हत्याकांड का खुलासा हो गया. मकान मालिक की सूचना के आधार पर ही रामलगन को गिरफ्तार किया गया.
पहले बेटी फिर बेटे को मारा
रामलगन ने (Triple Murder) पत्नी को मारने के बाद बेटी को मारा. क्योंकि वो बड़ी थी और बार-बार मम्मी को छोड़ने के लिए कह रही थी. उसे लगा कि वो कहीं किसी को बता न दे. इसके बाद उसने तीन साल के बेटे को मार डाला. रामलगन ने बच्चों को मारने का कारण बताया कि उसे शक था कि ये बच्चे भी उसके नहीं है. इसीलिए उसने सबको मार डाला. रामलगन ने पूछताछ में बताया कि उसे हत्या का कोई अफसोस नहीं है. रोज पत्नी से उसका झगड़ा होता था. जिससे वो त्रस्त हो गया था.
Also Read: लखनऊ में ट्रिपल मर्डर, पत्नी व दो बच्चों को मार डाला
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










