Petrol Diesel Price: UP में पेट्रोल-डीजल के दाम में आज भी राहत, ऐसे चेक करें अपने शहर में तेल का भाव

Published at :02 Jan 2022 7:29 AM (IST)
विज्ञापन
Petrol Diesel Price: UP में पेट्रोल-डीजल के दाम में आज भी राहत, ऐसे चेक करें अपने शहर में तेल का भाव

तेल कंपनियों ने आज यानी 2 जनवरी के लिए पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं.

विज्ञापन

Petrol Diesel Price: भारतीय तेल कंपनियों ने रविवार के लिए पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं, 2 जनवरी को भी तेल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. आज भी राष्ट्रीय स्तर पर तेल के दाम स्थिर बने हुए हैं. लखनऊ में आज पेट्रोल के दाम 95.28 रुपए, जबकि डीजल के दाम 86.80 रुपए प्रति लीटर दर्ज किए गए हैं.

जाने अपने शहर में तेल का भाव

नोएडा में पेट्रोल 95.51 रुपए, जबकि डीजल के दाम 87.01 रुपए प्रति लीटर दर्ज किए गए हैं. गाजियाबाद में पेट्रोल 95.29 और डीजल 86.80 रुपए प्रति लीटर दर्ज किए गए हैं. आगरा में पेट्रोल 95.05 और डीजल के दाम 86.56 रुपए प्रति लीटर दर्ज किए गए हैं. गोरखपुर में पेट्रोल 95.69 और डीजल के दाम 87.20 रुपए जबकि कानपुर में पेट्रोल के दाम 95.23 और डीजल के दाम 86.49 रुपए प्रति लीटर दर्ज किए गए हैं

ऐसे चेक करें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट

अगर आप बिना पेट्रोल पंप जाए ही पेट्रोल डीजल के ताजा रेट जानना चाहते हैं, तो ये बहुत ही आसान प्रक्रिया है. दरअसल, एसएमएस द्वारा अपने शहर में तेल की कीमत का आसानी से जान सकते हैं. इसके लिए इंडियन ऑयल के ग्राहक RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर और एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर मैसेज भेजकर आसानी से जानकारी उपलब्ध कर सकते हैं.

कैसे तय होती है तेल की कीमत?

दरअसल, देश में हर दिन के पेट्रोल और डीजल के दाम अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमत और विदेशी मुद्रा दरों के आधार पर तय होते हैं. इन्हें हर दिन सुबह 6 बजे इसी के आधार पर अपडेट किया जाता है. ऑयल मार्केटिंग कंपनियां क्रूड ऑयल की कीमतों की समीक्षा के बाद नए रेट तय करती हैं. हिंदुस्तान पेट्रोलियम, इंडियन ऑयल और भारत पेट्रोलियम कंपनियां रोज सुबह विभिन्न शहरों में तेल के दाम अपडेट करती हैं, जिसके बाद ही तेल के दामों में बढ़ोतरी और गिरावट का पता चलता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola