Lucknow News: गैंगस्टर मुख्तार अंसारी की बढ़ी मुश्किलें, लखनऊ स्थित तीन करोड़ की संपत्ति कुर्क करने का आदेश
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Nov 2021 8:39 AM
गैंगस्टर मुख्तार अंसारी की पत्नी के नाम से रजिस्टर्ड लखनऊ स्थित जमीन को यूपी गैंगस्टर और असामाजिक गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम के तहत जब्त किया जाएगा.
Lucknow News: योगी सरकार ने गैंगस्टर मुख्तार अंसारी के खिलाफ एक और बढ़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. मुख्तार की पत्नी के नाम से पंजीकृत लखनऊ स्थित जमीन को यूपी गैंगस्टर और असामाजिक गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम के तहत जब्त किया जाएगा. संपत्ति की कुल कीमत करीब 3 करोड़ रुपए है.
Gangster Mukhtar Ansari's Lucknow based land, registered under the name of his wife, to be confiscated under UP Gangsters and Anti-Social Activities (Prevention) Act. The property is worth Rs 3 Crores.
— ANI UP (@ANINewsUP) November 20, 2021
(File pic) pic.twitter.com/9PdeftYfr0
मिली जानकारी के मुताबिक, गैंगस्टर मुख्तार अंसारी ने साल 2007 में करोड़ों की जमीन की कम दामों में रजिस्ट्री करा ली थी. जमीन कुर्की-जब्ती को लेकर आजमगढ़ के तरवा थाने में मामला दर्ज हुआ था, जिसके बाद अब आजमगढ़ पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है. बता दें कि आजमगढ़ के जिलाधिकारी के आदेश पर ही गैंगस्टर अंसारी की संपत्ति के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है.
मालूम हो कि इससे पहले 28 अक्टूबर को एसटीएफ की मुठभेड़ के दौरान मुख्तार अंसारी गिरोह के शार्प शूटर अली शेर उर्फ डॉक्टर और उसके साथी कामरान की उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










