ePaper

लखनऊ में प्रॉपर्टी खरीददारों को झटका, सर्किल रेट में 25% तक इजाफा, यह इलाका सबसे महंगा

Updated at : 02 Jul 2025 10:19 AM (IST)
विज्ञापन
Lucknow Land Circle Rate Hike

फोटो- विकीपीडिया

Lucknow Land Circle Rate Hike: लखनऊ में प्रॉपर्टी खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर है. जिला प्रशासन ने शहर के 26 प्रमुख इलाकों में सर्किल रेट में 25% तक बढ़ोतरी की है. गोमतीनगर सबसे महंगा इलाका बन गया है. नई दरों से मकान और फ्लैट खरीदना महंगा होगा.

विज्ञापन

Lucknow Land Circle Rate Hike: लखनऊ में जमीन और प्रॉपर्टी खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर है. अब राजधानी में जमीन खरीदना और भी महंगा हो गया है. दरअसल, 10 साल बाद लखनऊ में सर्किल रेट में संशोधन किया गया है, जिसके तहत जिला प्रशासन ने राजधानी की 26 प्रमुख कॉलोनियों के नए सर्किल रेट जारी कर दिए हैं, जिसमें 25 फीसदी तक की बढ़ोतरी की गई है.

1 अगस्त से लागू होंगे नए सर्किल रेट

जिला प्रशासन की तरफ से कृषि, आवासीय और व्यावसायिक जमीनों के सर्किल रेट में इजाफा किया गया है. यह नियम 1 अगस्त 2025 से लागू करने का प्रस्ताव है. हालांकि, उससे पहले प्रशासन ने आपत्तियों और सुझाव की मांग की है, जिसकी आखिरी तारीख 17 जुलाई है. इसके बाद 18-27 जुलाई के बीच आपत्तियों को सुलझाने का काम किया जाएगा.

गोमतीनगर बना सबसे महंगा इलाका

गोमतीनगर में सर्किल रेट अब ₹33,000 से ₹77,000 प्रति वर्गमीटर तक पहुंच गए हैं. इसके साथ ही महानगर और इंदिरानगर जैसे पॉश इलाकों में भी रेट में जबरदस्त इजाफा देखने को मिला है.

  • महानगर – ₹41,000 से ₹65,000 प्रति वर्गमीटर
  • इंदिरानगर – ₹35,000 से ₹50,000 प्रति वर्गमीटर
  • अलीगंज, अशोक मार्ग, अमराई गांव, सुभाष नगर में भी रेट बढ़े हैं.

यहां सबसे कम सर्किल रेट

  • अनंतनगर योजना – ₹15,000 से ₹18,000
  • सुषमा पैलेस, शांतिनगर, ओरिएंटल सिटी मड़ियाव, गुडंबा योजना – ₹18,000 से ₹25,000
  • वृंदावन योजना – ₹25,000 से ₹28,000

नए रेट का असर

जमीन के सरकारी मूल्यांकन में भारी बदलाव से मकान और फ्लैट खरीदने वालों को ज्यादा स्टांप ड्यूटी और रजिस्ट्रेशन फीस चुकानी होगी.

इसलिए बढ़ाया गया सर्किल रेट

जिला प्रशासन के मुताबिक, सर्किल रेट में यह बदलाव किसानों की मांग, राजस्व की वृद्धि और जमीन के वास्तविक मूल्य के अनुरूप मूल्यांकन के लिए किया गया है. इस बदलाव के साथ सरकार के खजाने में इजाफा होगा.

विज्ञापन
Shashank Baranwal

लेखक के बारे में

By Shashank Baranwal

जीवन का ज्ञान इलाहाबाद विश्वविद्यालय से, पेशे का ज्ञान MCU, भोपाल से. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के नेशनल डेस्क पर कार्य कर रहा हूँ. राजनीति पढ़ने, देखने और समझने का सिलसिला जारी है. खेल और लाइफस्टाइल की खबरें लिखने में भी दिलचस्पी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola