ePaper

कालीचरण महाराज की रिहाई के लिए लखनऊ में प्रदर्शन, हिंदू महासभा की राष्ट्रव्यापी आंदोलन की चेतावनी

Updated at : 04 Jan 2022 2:17 PM (IST)
विज्ञापन
कालीचरण महाराज की रिहाई के लिए लखनऊ में प्रदर्शन, हिंदू महासभा की राष्ट्रव्यापी आंदोलन की चेतावनी

अखिल भारतीय हिंदू महासभा के समर्थकों ने लखनऊ के 1090 चौराहे पर प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के दौरान महासभा के समर्थकों ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.

विज्ञापन
undefined

Kalicharan Maharaj News: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पर अमर्यादित टिप्पणी करने के आरोप में गिरफ्तार कालीचरण महाराज की रिहाई की मांग जोर पकड़ती जा रही है. मंगलवार को अखिल भारतीय हिंदू महासभा के समर्थकों ने राजधानी लखनऊ में प्रदर्शन किया.

undefined

अखिल भारतीय हिंदू महासभा के समर्थकों ने लखनऊ के 1090 चौराहे पर प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के दौरान महासभा के समर्थकों ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. छत्तीसगढ़ सरकार पर कई गंभीर आरोप भी लगाए.

undefined

महासभा के समर्थकों ने कहा कि अगर कालीचरण महाराज को तुरंत रिहा नहीं किया गया तो राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन किया जाएगा. छत्तीसगढ़ सरकार को तुरंत कालीचरण महाराज को रिहा कर देना चाहिए.

undefined

मध्य प्रदेश के खजुराहो से गिरफ्तार कालीचरण महाराज की जमानत याचिका भी खारिज हो गई है. कालीचरण महाराज की जमानत पर कोर्ट में एक घंटे तक बहस हुई. बहस के बाद अतिरिक्त न्यायधीश विक्रम प्रताप चंद्रा ने याचिका खारिज कर दी.

undefined

कालीचरण महाराज को मध्य प्रदेश के खजुराहो से छत्तीसगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया था. उन्हें रायपुर लाया गया था. उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने कालीचरण महाराज को 14 दिन की रिमांड पर भेजा था.

undefined

पिछले दिनों रायपुर में आयोजित धर्मसंसद में कालीचरण महाराज ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को लेकर विवादित बयान दिया था. जिसके बाद उन पर रायपुर में केस दायर हुआ था.

Also Read: UP Weather Report Update: अभी ठंड का प्रकोप रहेगा जारी, मौसम विभाग का अनुमान- 9 जनवरी तक हो सकती है बारिश
विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola