ePaper

Lakhimpur Kheri Violence: अंकित दास के ड्राइवर शेखर भारती पर कोर्ट का फैसला, तीन दिनों की पुलिस रिमांड पर भेजा

Updated at : 13 Oct 2021 4:36 PM (IST)
विज्ञापन
Lakhimpur Kheri Violence: अंकित दास के ड्राइवर शेखर भारती पर कोर्ट का फैसला, तीन दिनों की पुलिस रिमांड पर भेजा

लखीमपुर खीरी हिंसा में आरोपी अंकित दास के ड्राइवर शेखर भारती को कोर्ट ने तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है. इससे पहले आरोपी अंकित दास एसआईटी के सामने आत्मसमर्पण कर चुका है.

विज्ञापन

Lakhimpur Kheri Violence: लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में आरोपी अंकित दास के कर्मचारी शेखर भारती को तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया है. इससे पहले आरोपी अंकित दास ने एसआईटी के सामने आत्मसमर्पण कर दिया था. लखीमपुर हिंसा के मामले में पुलिस अंकित दास की तलाश कर रही थी. रविवार को पुराना किला मोहल्ले में एसआईटी ने अंकित दास के घर पर दबिश दी थी. लेकिन, उसका पता नहीं चला था. इसी बीच अंकित दास ने एसआईटी के सामने सरेंडर कर दिया था.

Also Read: Lakhimpur Kheri Violence: लखीमपुर खीरी हिंसा मामले का आरोपी अंकित दास ने किया सरेंडर, SIT कर रही थी तलाश
अब तक कुल चार आरोपी गिरफ्तार

लखीमपुर खीरी के तिकुनिया में हुई हिंसा केस में पुलिस ने अंकित दास के ड्राइवर शेखर भारती समेत कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. शेखर भारती को पुलिस ने 12 अक्टूबर के दिन लखनऊ से गिरफ्तार किया था. शेखर वही आरोपी है जो फॉच्यूनर चला रहा था. शेखर का मेडिकल कराने के बाद पुलिस ने उसे कोर्ट में पेशकर 14 दिन की रिमांड मांगी. जिस पर कोर्ट ने बुधवार को सुनवाई की. कोर्ट ने आरोपी अंकित दास के ड्राइवर शेखर भारती को तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है.


फार्च्यूनर चला रहा था शेखर भारती

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हिंसा के वक्त शेखर भारती काले रंग की फार्च्यूनर चला रहा था. यह गाड़ी आशीष की थार के पीछे चल रही थी. घटना वाले दिन भी पुलिस ने आरोपी अंकित दास के ड्राइवर शेखर भारती को पकड़ा था. उसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था.

Also Read: Lakhimpur Kheri Violence: राहुल गांधी के साथ राष्ट्रपति से मिले कांग्रेसी नेता, अजय मिश्रा को हटाने की मांग
शेखर भारती को तीन दिन की रिमांड

शेखर भारती को स्वॉट टीम ने मंगलवार को गिरफ्तार किया. जिसके बाद रिमांड स्वीकृत कराने के लिए कोर्ट में पेश किया गया. कोर्ट से आरोपी शेखर भारती को 14 दिन की पुलिस रिमांड मांगी गई थी. बुधवार को कोर्ट ने सुनवाई करते हुए शेखर भारती को तीन दिनों की पुलिस हिरासत में रिमांड पर भेज दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola