ePaper

फिर रोका गया अखिलेश यादव का काफिला, मृतक किसान दलजीत के परिवार से मुलाकात करने पहुंचे

Updated at : 08 Oct 2021 2:32 PM (IST)
विज्ञापन
फिर रोका गया अखिलेश यादव का काफिला, मृतक किसान दलजीत के परिवार से मुलाकात करने पहुंचे

अखिलेश यादव लखीमपुर खीरी की घटना में मृत बहराइच निवासी दलजीत सिंह के आवास बंजारन टांडा नानपारा पहुंचे. इसके बाद उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात की.

विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: लखीमपुर खीरी पर जारी थमने का नाम नहीं ले रही है. इसी बीच सपा मुखिया और पूर्व सीएम अखिलेश यादव के काफिले को फिर रोकने की खबर आई. अखिलेश यादव लखीमपुर खीरी की घटना में मृत बहराइच निवासी दलजीत सिंह के आवास बंजारन टांडा नानपारा पहुंचे. इसके बाद उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात की.

Also Read: Lakhimpur Kheri: बहराइच पहुंचे AAP सांसद संजय सिंह, मृत किसान गुरविंदर के परिवार से की मुलाकात

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने आरोप लगाया है कि लखीमपुर खीरी हिंसा के बाद केंद्रीय गृह राज्यमंत्री को इस्तीफा देना चाहिए. जब तक उनका इस्तीफा नहीं होता है तब तक न्याय नहीं हो सकता है. मंत्री का बेटा फरार है. सरकार ने उसे फरार करा दिया है. बीजेपी सरकार लोकतंत्र का गला घोंट रही है.

बहराइच जाने के दौरान अखिलेश यादव के काफिले को बाराबंकी के रामनगर कस्बे में घाघरा के निकट प्रशासन ने रोक दिया. अखिलेश का काफिले को रोके जाने के विरोध में आक्रोशित सपा नेताओं ने एक बार पुलिस से बहस करने की कोशिश भी की. लेकिन, प्रशासन ने मामले को सुलझाते हुए सिर्फ अखिलेश यादव और उनके सुरक्षाकर्मियों की गाड़ियों को ही जाने दिया. पहले भी पूर्व सीएम और सपा मुखिया अखिलेश यादव के काफिले को रोका गया गया.

Also Read: UP News: लखीमपुर हिंसा पर अखिलेश यादव ने फिर मांगा गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी का इस्तीफा

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के आगमन की खबर मिलने पर बाराबंकी की सीमा से लेकर बहराइच सीमा तक अखिलेश यादव के स्वागत में सपा कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ जमा थी. अखिलेश यादव लखीमपुर कांड में बहराइच के किसानों की मौत के बाद परिजनों से मिलने निकले थे. अखिलेश यादव के पहले आप सांसद संजय सिंह भी बहराइज में मृत किसान गुरविंदर सिंह के परिजनों से मिलने पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने बीजेपी सरकार पर खूब निशाना साधा था.

(रिपोर्ट: उत्पल पाठक, लखनऊ)

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola