ePaper

Kanpur Nagar Assembly Chunav: 2020 के उपचुनाव में BJP को मिली थी जीत, इस बार कितनी बदली है बिसात?

Updated at : 29 Jan 2022 1:19 PM (IST)
विज्ञापन
Kanpur Nagar Assembly Chunav: 2020 के उपचुनाव में BJP को मिली थी जीत, इस बार कितनी बदली है बिसात?

कानपुर नगर जिले में घाटमपुर विधानसभा आती है. इस सीट पर पहली बार 2017 में कमल खिला था. 2017 में बीजेपी की कमला रानी का कोरोना से निधन हो गया था. 2020 के उपचुनाव में बीजेपी के उपेंद्र नाथ पासवान जीते थे.

विज्ञापन

Kanpur Nagar Ghatampur Vidhan Sabha Chunav: कानपुर नगर जिले में घाटमपुर विधानसभा आती है. यह सीट सुरक्षित है. घाटमपुर क्षेत्र में कूष्मांडा माता का प्रसिद्ध मंदिर है. यहां पर सूर्य और जगन्नाथ जी का भी मंदिर है. तीनो मंदिर हिंदुओं की आस्था का केंद्र हैं. इस सीट पर पहली बार 2017 में कमल खिला था. 2017 में बीजेपी की कमला रानी का कोरोना से निधन हो गया था. 2020 के उपचुनाव में बीजेपी के उपेंद्र नाथ पासवान जीते थे. यहां पर 20 फरवरी को मतदान है.

घाटमपुर का सियासी इतिहास

  • 2020 उपचुनाव- उपेंद्र नाथ पासवान- भाजपा

  • 2017- कमल रानी- भाजपा

  • 2012- इंद्रजीत कोरी- सपा

  • 2007- राम प्रकाश कुशवाहा- बसपा

  • 2002- राकेश सचान- सपा

  • 1996- राजा राम पाल- बसपा

  • 1993- राकेश सचान- जेडी

  • 1991- कुंवर शिवनाथ सिंह कुशवाहा- कांग्रेस

  • 1989- अग्निहोत्री राम आसरे- जेडी

  • 1985- शिवनाथ सिंह कुशवाहा- कांग्रेस

  • 1980- कुंवर शिव नाथ कुशवाहा- इंक (आई)

  • 1977- कुंवर शिव नाथ कुशवाहा- जेएनपी

Also Read: Kanpur Nagar Assembly Chunav: कल्याणपुर सीट पर सबसे ज्यादा बार खिला कमल, दूसरे दलों की जीत का इंतजार जारी
घाटमपुर के मौजूदा विधायक

  • 2020 के उपचुनाव में बीजेपी के उपेंद्र नाथ पासवान ने जीत दर्ज की थी. उनकी उम्र 45 वर्ष है. उन्होंने पोस्ट ग्रेजुएशन किया है.

जातिगत आंकड़े (अनुमानित)

  • जाटव- 55 हजार

  • कुर्मी- 35 हजार

  • ब्राह्मण- 27 हजार

  • कुशवाहा- 26 हजार

  • पाल- 18 हजार

  • यादव- 18 हजार

  • अन्य- 80 हजार

घाटमपुर विधानसभा में मतदाता

  • कुल मतदाता- 3,18,000

  • पुरुष- 1,73,700

  • महिला- 1,44,000

घाटमपुर की जनता के मुद्दे

  • बाढ़ की सबसे बड़ी समस्या है.

  • अस्पताल की अच्छी सुविधा नहीं है.

  • युवाओं के लिए रोजगार नहीं है.

  • सीमावर्ती क्षेत्रों में सड़क नहीं हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola