ePaper

Mankapur Assembly Chunav: सपा का गढ़ मानी जाती है यह सीट, 2017 में रमापति शास्त्री ने खिलाया कमल

Updated at : 02 Feb 2022 12:26 PM (IST)
विज्ञापन
Mankapur Assembly Chunav: सपा का गढ़ मानी जाती है यह सीट, 2017 में रमापति शास्त्री ने खिलाया कमल

Mankapur Assembly Chunav: गोंडा की मनकापुर विधानसभा सीट सपा का गढ़ मानी जाती है. यहां से रामविशुन आजाद 6 बार विधायक रहे. 2017 में यहां रमापति शास्त्री ने पहली बार कमल खिलाया.

विज्ञापन

Gonda Mankapur Vidhan Sabha Chunav: मनकापुर सुरक्षित सीट उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में आती है. यहां से 2017 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के रमापति शास्त्री ने जीत दर्ज की. उन्होंने बहुजन समाज पार्टी के रमेश चंद्र को 60,161 वोटों से हराया था. इस सीट पर मतदान 27 फरवरी को होगा. मतगणना 10 मार्च को होगी.

मनकापुर सीट का सियासी इतिहास

  • 1985, 1989- रामविशुन आजाद- कांग्रेस

  • 1991- छेदीलाल- बीजेपी

  • 1993- रामविशुन आजाद- कांग्रेस

  • 1996, 2002, 2007- रामविशुन आजाद- सपा

  • 2012- बाबूलाल- सपा

  • 2017- रमापति शास्त्री- बीजेपी

Also Read: Katra Bazar Assembly Chunav: गोंडा की इस सीट पर लगातार दो बार खिला कमल, बावन सिंह लगाएंगे जीत की हैट्रिक?
मनकापुर सीट से मौजूदा विधायक

  • मनकापुर सीट से वर्तमान में बीजेपी के रमापति शास्त्री विधायक हैं.

  • रमापति शास्त्री की उम्र 69 वर्ष है.

  • रमापति शास्त्री ने नवाबगंज के गांधी इंटर कॉलेज से हाईस्कूल और इंटर मीडिएट किया.

  • रमापति शास्त्री ने संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी से शास्त्री की उपाधि हासिल की है.

Also Read: Colonelganj Assembly Chunav: गोंडा की इस सीट पर ‘अजय’ का रहा दबदबा, बीजेपी को मिलेगी कड़ी चुनौती?
जातिगत आंकड़े (अनुमानित)

  • ब्राह्मण- 93 हजार

  • ठाकुर- 36 हजार

  • मुस्लिम- 38 हजार

  • पिछड़ी जातियां- 68 हजार

  • अनुसूचित जाति- 26 हजार

  • अन्य- 16 हजार

मनकापुर विधानसभा में मतदाता

  • कुल मतदाता : 3,12,627

  • पुरुष : 1,67,524

  • महिला : 1,30,093

मनकापुर की जनता के मुद्दे

  • महंगाई

  • कानून व्यवस्था

  • बेरोजगारी

  • किसानों की समस्याएं

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola