ePaper

Balia Assembly Chunav: बैरिया विधानसभा सीट पर BJP और SP के बीच सीधी लड़ाई, इस बार काफी बदले हैं समीकरण

Updated at : 30 Jan 2022 7:09 PM (IST)
विज्ञापन
Balia Assembly Chunav: बैरिया विधानसभा सीट पर BJP और SP के बीच सीधी लड़ाई, इस बार काफी बदले हैं समीकरण

इस विधानसभा क्षेत्र में 2017 के चुनाव में भाजपा के सुरेंद्र सिंह विजयी हुए थे. इससे पहले सपा और बसपा ने भी बैरिया सीट पर कब्जा जमाया. बैरिया विधानसभा सीट पर 3 मार्च को वोटिंग होनी है.

विज्ञापन

Balia Bairiah Vidhan Sabha Chunav: बलिया जिले में सुदिष्टि बाबा की समाधि की ख्याति दूर-दूर तक है. यहां न्यायाधीश से संत बने खपरिया बाबा की महिमा का गुणगान भी होता है. दलन छपरा में देश के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद का ससुराल है. इस विधानसभा क्षेत्र में 2017 के चुनाव में भाजपा के सुरेंद्र सिंह विजयी हुए थे. इससे पहले सपा और बसपा ने भी बैरिया सीट पर कब्जा जमाया. बैरिया विधानसभा सीट पर 3 मार्च को वोटिंग होनी है. नतीजों का ऐलान 10 मार्च को होगा.

बैरिया सीट का सियासी इतिहास

  • 2017- सुरेंद्र- भाजपा

  • 2012- जय प्रकाश अंचल- सपा

बैरिया सीट के मौजूदा विधायक

  • बैरिया विधानसभा सीट से 2012 में भाजपा के सुरेंद्र सिंह जीते थे. 59 साल के सुरेंद्र सिंह पोस्ट ग्रेजुएट हैं.

Also Read: Balia Assembly Chunav: सप्तऋषियों की पावन भूमि में बाढ़ सबसे बड़ी समस्या, इस बार बनेगा चुनावी मुद्दा?
जातिगत आंकड़े (अनुमानित)

  • दलित- 80 हजार

  • यादव- 70 हजार

  • राजभर- 30 हजार

  • मुस्लिम- 30 हजार

  • क्षत्रिय- 20 हजार

  • ब्राह्मण- 20 हजार

  • अन्य- 50 हजार

बैरिया विधानसभा में मतदाता

  • कुल मतदाता- 3,47,157

  • पुरुष- 1,91,450

  • महिला- 1,55,696

बैरिया की जनता के मुद्दे

  • कई इलाके बाढ़ प्रभावित हैं.

  • भूमि कटाव से किसान परेशान.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola