ePaper

Holika Dahan 2023: डेट को लेकर न हों कंफ्यूज, 7 मार्च को ही होगा होलिका दहन, यहां पढ़ें शुभ मुहूर्त, कथा

Updated at : 28 Feb 2023 9:42 AM (IST)
विज्ञापन
Holika Dahan 2023: डेट को लेकर न हों कंफ्यूज, 7 मार्च को ही होगा होलिका दहन, यहां पढ़ें शुभ मुहूर्त, कथा

Holika Dahan 2023: सनातन धर्म में होली बड़े ही धूमधाम से मनाई जाती है. इस साल होली 8 मार्च दिन बुधवार को मनाई जाएगी. फाल्गुन मास पूर्णिमा की शाम से होली शुरू हो जाएगी. आइए जानते हैं इस बार होलिका दहन कब है. शुभ मुहूर्त, होली डेट.

विज्ञापन

Holika Dahan 2023: सनातन धर्म में होली बड़े ही धूमधाम से मनाई जाती है. इस साल होली 8 मार्च दिन बुधवार को मनाई जाएगी. फाल्गुन मास पूर्णिमा की शाम से होली शुरू हो जाएगी. आइए जानते हैं इस बार होलिका दहन कब है. शुभ मुहूर्त, होली डेट.

होलिका दहन 2023

हिंदी पंचांग के अनुसार इस साल 2023 होलिका दहन 7 मार्च दिन बुधवार को है. लेकिन फाल्गुन माह पूर्णिमा तिथि दिन मंगलवार 6 मार्च को ही होलिका दहन शुरू हो जाएगी, लेकिन समापन 7 मार्च को है. इसी के साथ पूरे देश में होलिका दहन 7 मार्च को होगा.

होलिका दहन मुहूर्त

इस साल 2023, होलिका दहन का शुभ मुहूर्त 2 घंटे 27 मिनट तक ही है. होलिका 7 मार्च, शाम करीब 6 बजकर 24 से रात 8 बजकर 51 मिनट के बीच है.  इसी मुहूर्त में होलिका में आग लगाई जाएगी.

होली डेट

प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य जितेंद्र शास्त्री के अनुसार साल 2023  होली, होलिका दहन के अगले दिन यानि 8 मार्च दिन बुधवार को है. होली का शुभ मुहूर्त चैत्र कृष्ण प्रतिपदा 7 बजकर 42 मिनट तक है.

होलिका दहन कथा
Also Read: Holika Dahan 2023: कब है होलिका दहन, यहां दूर करें कन्फ्यूजन, जानें होली डेट, भद्रा काल, शुभ मुहूर्त और कथा

कहा जाता है हिरण्यकशिपु के बड़े बेटे प्रह्लाद भगवान विष्णु के परम भक्त थे. पिता हिरण्यकशिपु के लाख मना करने के बाद भी प्रह्लाद विष्णु की भक्ति करना बंद नहीं किए. हिरण्यकशिपु ने अपने पुत्र प्रह्लाद को मारने की कई बार कोशिश की. लेकिन भगवान नारायण स्वयं उसकी रक्षा करते रहे थे. इतना ही नहीं हिरण्यकशिपु ने अपनी बहन होलिका को प्रह्लाद को मारने के लिए बुलाया. होलिका के पास भगवान शंकर की ऐसी चादर थी जिसे ओढ़ने पर अग्नि उसे जला नहीं सकती थी. होलिका उस चादर को ओढ़कर प्रह्लाद को गोद में लेकर चिता पर बैठ गई. इस दौरान होलिका की चादर उड़कर प्रह्लाद के ऊपर आ गई. जिससे प्रह्लाद की जान बच गई, लेकिन होलिका जल गई. इसी के साथ होलिका का दहन हो गया.

विज्ञापन
Shweta Pandey

लेखक के बारे में

By Shweta Pandey

Shweta Pandey is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola