ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे: किसानों को नहीं मिला जमीन का मुआवजा, लोकसभा चुनाव बहिष्कार करने का लिया फैसला

Edited by Sandeep kumar
Updated:
विज्ञापन

यूपी के बलिया में बैनामा हो जाने के बावजूद किसानों को मुआवजे की धनराशि न मिलने पर रविवार की दोपहर 12 बजे फेफना में किसानो ने बैठक कर 2024 लोकसभा चुनाव बहिष्कार करने का निर्णय लिया है. किसानों ने कहा कि जिला प्रशासन जानबूझकर परेशान कर रहा है.

विज्ञापन
undefined

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी बीते दिनों जब चितबड़ागांव में ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे का शिलान्यास करने आए थे, उस समय भी किसानों ने आंदोलन किया था, लेकिन जिला प्रशासन ने आश्वासन दिया था कि 10 से 15 दिन के अंदर मुआवजे की धनराशि आपके खाते में पहुंच जाएगी.

undefined

लेकिन अफसोस आज महीना बीत जाने के बावजूद मुआवजे की धनराशि किसानों को नहीं मिला है. ऐसे में अब किसानों ने 2024 लोकसभा चुनाव बहिष्कार करने का निर्णय लिया है.

undefined

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गाजीपुर से मांझी तक ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे के निर्माण के लिए किसानों की जमीन अधिग्रहित की जा रही है. लेकिन बैनामा हो जाने के बावजूद मुआवजे की धनराशि नहीं मिलने से किसानों में आक्रोश है.

undefined

किसानों की बैठक की अध्यक्षता सिंहपुर गांव के पूर्व प्रधान राणविजेंद्र प्रताप सिंह ने किया, जिसमें लगभग दर्जनों गांव के किसान शामिल हुए थे. साथ ही जिलाधिकारी को एक पत्र लिखा गया है.

undefined

बैठक में पूर्व प्रधान राणविजेंद्र प्रताप सिंह, खेदन मौर्य, सुधीर सिंह, सुनील सिंह, वीरेंद्र सिंह, आनंद मिश्रा, सहजानंद सिंह, अर्जुन वर्मा, विश्राम यादव, चंद्रपाल तिवारी, बालेश्वर सिंह, सच्चिदानंद सिंह, शोभा राजभर, गोगा राजभर, दिनेश सिंह समेत अन्य किसान मौजूद रहे.

विज्ञापन
Sandeep kumar

लेखक के बारे में

By Sandeep kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola