Election Commission News: इलेक्शन कमीशन की बड़ी कार्रवाई, यूपी के गृह सचिव को हटाया

Author Amit yadav
Updated:
विज्ञापन
Bihar election 2025

election-commission-of-india

इलेक्शन कमीशन (Election Commission News) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए यूपी के गृह सचिव को हटा दिया है. लोकसभा चुनाव 2024 तक नए गृह सचिव की तैनाती की जाएगी.

विज्ञापन

लखनऊ: इलेक्शन कमीशन (Election Commission News) ने देश में लोकसभा चुनाव आचार संहिता लगने के बाद बड़ी कार्रवाई की है. सोमवार को आयोग ने उत्तर प्रदेश के गृह सचिव को हटा दिया है. वर्तमान में संजय प्रसाद प्रमुख सचिव गृह थे. उनकी जगह जल्द ही नए गृह सचिव की तैनाती आयोग करेगा. इसके अलावा यूपी के कई सीनियर पुलिस अफसर भी हटाए जा सकते हैं. इसके अलावा उत्तराखंड, गुजरात, बिहार, झारखंड, हिमाचल प्रदेश को भी हटाया गया है. आयोग ने पश्चिम ��ंगाल के डीजीपी को भी हटाया है.

यूपी के ताकतवर अधिकारियों में गिनती
आईएएस संजय प्रसाद की यूपी के ताकतवर अधिकारियों में गिनती है. वो मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव के साथ साथ गृह सचिव भी हैं. उनके पास प्रमुख सचिव सूचना की जिम्मेदारी भी है. संजय प्रसाद 1995 कैडर के अधिकारी हैं और मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं.

अपडेट हो रही है…

विज्ञापन
Amit Yadav

लेखक के बारे में

By Amit Yadav

UP Head (Asst. Editor)

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola