ePaper

Deepotsav 2023: अयोध्या में धरती पर उतर आयी आकाशगंगा, 22 लाख 23 हजार दीये जलाकर बनाया रिकार्ड, फोटो

Updated at : 11 Nov 2023 8:57 PM (IST)
विज्ञापन
Deepotsav 2023: अयोध्या में धरती पर उतर आयी आकाशगंगा, 22 लाख 23 हजार दीये जलाकर बनाया रिकार्ड, फोटो

अयोध्या में छोटी दीपावली के मौके पर अद्भुत रिकार्ड बना. 22 लाख 23 हजार दीये जलाकर अयोध्या का नाम एक बार फिर विश्व रिकार्ड में दर्ज किया गया. इस मौके के गवाह सीएम योगी के साथ 53 देशों के राजदूत भी बनें.

विज्ञापन
undefined

मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की अयोध्या ने नया कीर्तिमान बनाते हुए दीपोत्सव 2023 में 22.23 लाख दीप प्रज्ज्वलित किए. पिछले वर्ष 2022 में प्रज्ज्वलित 15.76 लाख दीपों से इस बार यह संख्या लगभग छह लाख 47 हजार अधिक रही. ड्रोन से की गई दीपों की गणना के उपरांत दीपोत्सव ने नया कीर्तिमान गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अयोध्या के प्रति प्रतिबद्धता ने एक बार फिर इस प्राचीन नगरी को वैश्विक रिकॉर्ड सूची में दर्ज कराया है.

undefined

गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के प्रतिनिधियों ने उत्तर प्रदेश सरकार के इस ‘भव्य दीपोत्सव’ को देखा और अंततः एक साथ एक स्थान पर इतनी बड़ी संख्या में दीप प्रज्ज्वलन को विश्व कीर्तिमान का दर्जा दिया। कीर्तिमान रचने में राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय व इससे जुड़े महाविद्यालयों के शिक्षक, इंटर कॉलेजों के शिक्षक व छात्रों, स्वयंसेवी संस्थाओं की बड़ी भूमिका रही.

undefined

दीप प्रज्ज्वलन का नियत समय शुरू होते ही ‘श्री राम जय राम जय जय राम’ के जाप के साथ एक-एक कर 22.23 लाख दीप जलाए गए. गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के प्रतिनिधियों द्वारा कीर्तिमान रचने की घोषणा के साथ ही पूरी अयोध्या ‘जय श्री राम’ के उद्घोष से गुंजायमान हो उठी.

undefined

गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की ओर से ड्रोन की गणना के उपरांत एग्जीक्यूटर स्वप्निल दंगारीकर व कन्सल्टेंट निश्चल बरोट द्वारा जैसे ही यह जानकारी दी गई. इससे पहले विगत वर्ष भी दीप प्रज्ज्वजन का कीर्तिमान रचा गया था.

undefined

अयोध्या में 22 लाख 23 हजार दीपों की आभा ने जहां विश्व कीर्तिमान स्थापित करके पूरी दुनिया को आश्चर्यचकित कर दिया, वहीं सोशल मीडिया पर योगी सरकार का ये महा उत्सव लगातार टॉप ट्रेंड में बना रहा.

undefined

सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लगभग साढ़े चार घंटे तक नंबर एक पर #AyodhyaDeepotsav2023 ट्रेंड करता रहा। इस दौरान 40 हजार से भी ज्यादा बार यूजर्स ने इस हैशटैग के जरिये अयोध्या दीपोत्सव से जुड़ी तस्वीरें, वीडियो आदि शेयर करते हुए अपनी भावनाओं का इजहार किया.

undefined

इसके साथ ही #UtsavPradeshUttarPradesh, ‘प्रभु श्रीराम’, ‘गिनीज बुक’ तथा ‘वर्ल्ड रिकॉर्ड’ भी काफी देर तक ट्रेंड में बना रहा। यूजर्स ने योगी सरकार के सातवें दीपोत्सव की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ की.

undefined

अयोध्या दीपोत्सव से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो हर सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर छाई रहीं. इसे रामराज्य की परिकल्पना के साकार होने जैसा बताया. हैशटैग उत्सव प्रदेश उत्तर प्रदेश, प्रभु श्रीराम, वर्ल्ड रिकॉर्ड और गिनीज बुक भी एक्स पर जमकर ट्रेंड हुए.

undefined

अयोध्या में दीपोत्सव के मार्गदर्शक व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी कलाकारों की हौसलाअफजाई की. इसके अलावा दीपोत्सव मे राम की पैड़ी पर रामायण आधारित लाइट एंड साउंड लेजर शो का करीब 20 मिनट आयोजन हुआ. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महामहिम राज्यपाल आनन्दी बेन पटेल, विदेशी राजनायिकों व योगी मंत्रिमंडल के सदस्यों ने इसका अवलोकन किया.

undefined

2017 में अयोध्या में 1.71 लाख, 2018 में 3.01 लाख, 2019 में 4.04 लाख, 2020 में 6.06 लाख व 2021 में 9.41 लाख, 2022 में 15.76 लाख दीप प्रज्ज्वलित कर रिकॉर्ड बना. इस बार 22.23 लाख दीप प्रज्जवलित किया गया. योगी सरकार में हर वर्ष बढ़ते दीपों के साथ प्रदेश व देश की समृद्धि बढ़ती गई.

Also Read: Ayodhya Deepotsav 2023: भव्य दीपोत्सव के लिए तैयार रामनगरी अयोध्या, 51 घाटों पर सजाए गए 24 लाख दिये
विज्ञापन
Amit Yadav

लेखक के बारे में

By Amit Yadav

UP Head (Asst. Editor)

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola