ePaper

अयोध्या राम मंदिर: प्राण प्रतिष्ठा से पहले गर्भगृह तैयार, कमल के आसन पर विराजमान होंगे रामलला, देखें तस्वीरें

Updated at : 09 Dec 2023 7:10 PM (IST)
विज्ञापन
अयोध्या राम मंदिर: प्राण प्रतिष्ठा से पहले गर्भगृह तैयार, कमल के आसन पर विराजमान होंगे रामलला, देखें तस्वीरें

स्वामी गोविंद देव गिरी ने बताया कि पुणे में एक ऐसा वस्त्र बनाया जा रहा है, जिसके लिए अनेक लोग आकर दो-दो धागे बुनकर स्वर्ण के धागे से इस वस्त्र को तैयार कर रहे हैं. इनमें से हमें जो भी अच्छा लगेगा हम उस वस्त्र को भगवान राम लला को पहनाएंगे.

विज्ञापन
undefined

अयोध्या (Ayodhya) में राम मंदिर (Ram Mandir) की प्राण प्रतिष्‍ठा को लेकर तेजी से काम जारी है. इस बीच गर्भगृह की नई तस्‍वीर भी सामने आ गई है. विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय ने इन तस्वीर को सोशल साइट एक्स पर जारी किया है.

undefined

इस तस्वीर में साफ दिख रहा है कि रामलला के मंदिर का गर्भ गृह बनकर तैयार हो चुका है. वहीं तस्वीर में साफ भव्‍य गर्भगृह की दीवारों और गुंबद पर खूबसूरत नक्‍काशी नजर आ रही है.

undefined

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय ने इसे लेकर सोशल साइट एक्स पर लिखा कि प्रभु श्री रामलला का गर्भ गृह स्थान लगभग तैयार है. हाल ही में लाइटिंग-फिटिंग का कार्य भी पूर्ण कर लिया गया है. आपके साथ कुछ छायाचित्र साझा कर रहा हूं.

undefined

अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा का समारोह 22 जनवरी 2024 को होगा, इस दिन शुभ मुहूर्त में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा करेंगे. इस मौके पर कई विशिष्ट ​अतिथि भी ऐतिहासिक आयोजन के साक्षी बनेंगे.

undefined

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरी ने बताया कि अलग-अलग स्थानों के लोग भगवान राम लला के लिए वस्त्र बना रहे हैं. कोई गुजरात में बना रहा है तो कई अन्य स्थानों पर तैयार कर रहे हैं.

undefined

स्वामी गोविंद देव गिरी ने बताया कि पुणे में एक ऐसा वस्त्र बनाया जा रहा है, जिसके लिए अनेक लोग आकर दो-दो धागे बुनकर स्वर्ण के धागे से इस वस्त्र को तैयार कर रहे हैं. इनमें से हमें जो भी अच्छा लगेगा हम उस वस्त्र को भगवान राम लला को पहनाएंगे.

undefined

स्वामी गोविंद देव गिरी ने बताया कि 10 दिसंबर को इस योजना की शुरुआत होगी और 22 दिसंबर तक वस्त्र तैयार हो जाएगा. इसके बाद भेष बनाकर भगवान राम लला को पहनाया जाएगा, यह वस्त्र पुणे में बन रहा है.

undefined

इस बीच अयोध्या विकास प्राधिकरण (एडीए) ने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर की ओर जाने वाले सभी प्रमुख मार्गों की दीवारों को टेराकोटा फाइन क्ले म्यूरल कलाकृतियों से सजाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. इसके तहत रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल (आरएफपी) के माध्यम से एजेंसी चुनने के लिए आवेदन मांगे हैं.

undefined

अयोध्या विकास प्राधिकरण के मुताबिक प्रतिष्ठित धर्म पथ रोड के किनारे टेराकोटा कलाकृतियों व भित्तिचित्रों की आगामी डिजाइन, निर्माण, स्थापना व इसकी समकालीन जीवंतता को बढ़ाने के साथ अयोध्या की विरासत को संरक्षित करने के लिए प्रतिबद्धता का एक प्रमाण है.

undefined

ये भित्तिचित्र दृश्य इतिहास के रूप में काम करेंगे, जो पवित्र किंवदंतियों, महाकाव्यों और कहानियों का वर्णन करते हैं, जो सदियों से अयोध्या के हदयस्थल पर अंकित हैं. ये शहर के सौंदर्यीकरण को बढ़ावा देने के साथ ही ओपन एयर गैलरी के तौर पर भी कार्य करेंगे.

विज्ञापन
Sanjay Singh

लेखक के बारे में

By Sanjay Singh

working in media since 2003. specialization in political stories, documentary script, feature writing.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola