ePaper

Ayodhya Deepawali 2023: अयोध्या में दीपावली पर निकली श्री राम की अलौकिक शोभा यात्रा, देखें फोटो

Updated at : 11 Nov 2023 4:50 PM (IST)
विज्ञापन
Ayodhya Deepawali 2023: अयोध्या में दीपावली पर निकली श्री राम की अलौकिक शोभा यात्रा, देखें फोटो

प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या में 7वें दीपोत्सव की धूम है. शनिवार सुबह धूमधाम से भगवान राम के चरित्र पर बनी 18 दिव्य झांकियां निकाली गई. योगी सरकार में पर्यटन व संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने इन्हें भगवा ध्वज दिखाकर रवाना किया.

विज्ञापन
undefined

श्रीराम के जीवन पर आधारित झांकियों की ये शोभायात्रा अयोध्या के उदया चौराहे से राम कथा पार्क तक निकाली गयी. इस दौरान देश के विभिन्न राज्यों से आये कलाकारों ने शोभायात्रा के जरिए अपनी आस्था का प्रदर्शन किया. भारत के सभी प्रमुख लोकनृत्यों की शोभायात्रा को देखने के लिए सड़कों पर जनता का हुजूम उमड़ पड़ा. जगह-जगह झांकियों की आरती भी उतारी गई.

undefined

ये दीपोत्सव सभी को त्रेतायुग की याद दिलाता है, जब भगवान श्रीराम लंका पर विजय प्राप्त करके अयोध्या वापस लौटे थे, अयोध्या वासियों ने उनका जिस प्रकार से तब स्वागत सत्कार किया था, उसी प्रकार से शनिवार को सड़कों पर दिखाई दे रहा है. यह अयोध्या ही पूरे हिंदुस्तान का सौभाग्य है. भारतीय सनातन संस्कृति की ओर से यह संदेश पूरे विश्व पटल पर जाएगा.

undefined

शोभा यात्रा में पुत्रेष्ठि यज्ञ एवं सबको सुरक्षा, भयमुक्त समाज, गुरूकुल शिक्षा एवं बच्चों का अधिकार, बेसिक शिक्षा, राम सीता विवाह एवं बेटियों के विवाह के लिये सरकार की व्यवस्था, अहिल्या उद्धार, मिशन शक्ति, नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वालंबन की जानकारी देने वाली झाकियां निकाली गयी.

undefined

पंचवटी/वन एवं पर्यावरण, रामेश्वरम सेतु एवं उप्र में पुलों का निर्माण, पुष्पक विमान एवं विज्ञान एवं प्रौद्यागिकी, बेहतर वायु कनेक्टिविटी, केवट प्रसंग एवं समाज कल्याण, राम दरबार एवं बेहतर कानून व्यवस्था, शबरी-राम मिलाप एवं महिला कल्याण, लंका दहन एवं अपराधियों एवं भूमाफियाओं के विरुद्ध अभियान की झांकियां हैं.

undefined

पर्यटन विभाग की झांकियों में सातों अध्याय बाल कांड, अयोध्या काण्ड, अरण्य कांड, किष्किंधा कांड, सुंदर कांड, लंका कांड व उत्तर कांड पर आधारित सात झांकियां तथा एक झांकी राम रथ थीम पर निकाली गई.

undefined

अयोध्या में 7वें दीपोत्सव की धूम है. शनिवार सुबह धूमधाम से भगवान राम के चरित्र पर बनी 18 दिव्य झांकियां निकाली गई. अयोध्या के पुरोहित समाज की ओर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का विशेष आभार भी व्यक्त किया गया.

undefined

श्रीराम शोभा यात्रा में युवाओं के दल ने विशेष झांकियां प्रस्तुत की. जिसे अयोध्या पहुंचे भक्तों ने पसंद किया. शोभा यात्रा के दौराल लगातार जय श्री राम और बजरंग बली की जय के नारे लगते रहे.

undefined

हनुमान जी व उनकी सेना के रूप में युवाओं ने अद्भुत कला का प्रदर्शन किया. पर्यटन व संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि राम नगरी में दीपोत्सव का कार्यक्रम होने जा रहा है. विश्व में सबसे ज्यादा दीप प्रज्वलित करने का एक बार फिर नया कीर्तिमान बनेगा.

undefined

प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या में 7वें दीपोत्सव की धूम है. शनिवार सुबह धूमधाम से भगवान राम के चरित्र पर बनी 18 दिव्य झांकियां निकाली गई. योगी सरकार में पर्यटन व संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने इन्हें भगवा ध्वज दिखाकर रवाना किया.

undefined

देश के विभिन्न राज्यों से आये कलाकारों ने शोभायात्रा के जरिए अपनी आस्था का प्रदर्शन किया. भारत के सभी प्रमुख लोकनृत्यों की शोभायात्रा को देखने के लिए सड़कों पर जनता का हुजूम उमड़ पड़ा. जगह-जगह झांकियों की आरती भी उतारी गई.

विज्ञापन
Amit Yadav

लेखक के बारे में

By Amit Yadav

UP Head (Asst. Editor)

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola