Ayodhya Deepawali 2023: श्रीराम मय हुई अयोध्या, 22.23 लाख दीयों की रोशनी से जगमगाये घाट, बना विश्व रिकार्ड

Edited by Amit Yadav
Updated:
विज्ञापन

अयोध्या में सरयू नदी के घाट पर लाखों दीयों की रोशनी से जगमगा उठी. इस बार 22.23 लाख दीये जलाए गये. इसी के साथ नया विश्व रिकार्ड बन गया.

विज्ञापन

अयोध्या: छोटी दीपावली के दिन अयोध्या श्रीराम मय हो गयी. हेलीकॉप्टर से प्रभु श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण अयोध्या की धरती पर उतरे. पुष्प वर्षा हुई. सीएम योगी ने सभी का स्वागत किया. इसके बाद अयोध्या में सरयू नदी के घाट लाखों दीयों की रोशनी से जगमगा उठे. इस बार 22.23 लाख दीयों को जलाकर विश्व रिकार्ड बनाया गया. सरयू पुल पर ग्रीन पटाखों की आतिशबाजी 20 मिनट की गयी. इस पर करीब 80 लाख रुपए खर्च किए जा रहे हैं.

हनुमान जयंती के मौके पर रामनगरी ने शनिवार को फिर से इतिहास रच दिया है. राम की पैड़ी के 51 घाटों पर दीपमालिकाएं दीयों की रोशनी से जगमगा रही हैं. ड्रोन से हुई गिनती में 2223000 दीये जले हैं. इसी के साथ दीपावली 2022 में बना रिकार्ड टूट गया. अयोध्या के नाम एक और दीपोत्सव का रिकार्ड बन गया. बताया जा रहा है कि दीये जलाने के लिये एक लाख लीटर से सरसों का तेल इस्तेमाल किया गया है.

मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की अयोध्या ने नया कीर्तिमान बनाते हुए दीपोत्सव 2023 में 22.23 लाख दीप प्रज्ज्वलित किए। पिछली वर्ष 2022 में प्रज्ज्वलित 15.76 लाख दीपों से इस बार यह संख्या लगभग छह लाख 47 हजार अधिक रही. ड्रोन से की गई दीपों की गणना के उपरांत दीपोत्सव ने नया कीर्तिमान गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अयोध्या के प्रति प्रतिबद्धता ने एक बार फिर इस प्राचीन नगरी को वैश्विक रिकॉर्ड सूची में दर्ज कराया है.

गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के प्रतिनिधियों ने उत्तर प्रदेश सरकार के इस ‘भव्य दीपोत्सव’ को देखा और अंततः एक साथ एक स्थान पर इतनी बड़ी संख्या में दीप प्रज्ज्वलन को विश्व कीर्तिमान का दर्जा दिया. कीर्तिमान रचने में राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय व इससे जुड़े महाविद्यालयों के शिक्षक, इंटर कॉलेजों के शिक्षक व छात्रों, स्वयंसेवी संस्थाओं की बड़ी भूमिका रही.

दीप प्रज्ज्वलन का नियत समय शुरू होते ही ‘श्री राम जय राम जय जय राम’ के जाप के साथ एक-एक कर 22.23 लाख दीप जलाए गए. गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के प्रतिनिधियों द्वारा कीर्तिमान रचने की घोषणा के साथ ही पूरी अयोध्या ‘जय श्री राम’ के उद्घोष से गुंजायमान हो उठी.

गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की ओर से ड्रोन की गणना के उपरांत एग्जीक्यूटर स्वप्निल दंगारीकर व कन्सल्टेंट निश्चल बरोट द्वारा जैसे ही यह जानकारी दी गई. इससे पहले विगत वर्ष भी दीप प्रज्ज्वजन का कीर्तिमान रचा गया था. गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की ओर से प्रमाण पत्र सौंपे जाने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समूची अयोध्या का अभिवादन किया। 54 देशों के राजनयिक भी इसके साक्षी बने। उन्होंने भी इस अविस्मरणीय, अद्भुत उपलब्धि पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को हृदय से शुभकामनाएं दीं.

2017 में दीपोत्सव के सृजनकर्ता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस आयोजन के बाद समूचे देश के दिल में उतर गए. अयोध्या से अपनी गोरक्षपीठ के प्रगाढ़ रिश्तों को मूर्त रूप देते हुए मुख्यमंत्री ने इसे अनवरत जारी रखा. पहले कार्यकाल के बाद दूसरे कार्यकाल के दूसरे दीपोत्सव में भी जब यह आयोजन समृद्धतम रहा तो दीपों से दिव्य और भावनाओं से भव्य अयोध्या ने अपने योगी को फिर दिल में बैठा लिया.

2017 में अयोध्या में 1.71 लाख, 2018 में 3.01 लाख, 2019 में 4.04 लाख, 2020 में 6.06 लाख व 2021 में 9.41 लाख, 2022 में 15.76 लाख दीप प्रज्ज्वलित कर रिकॉर्ड बना. इस बार 22.23 लाख दीप प्रज्जवलित किया गया. योगी सरकार में हर वर्ष बढ़ते दीपों के साथ प्रदेश व देश की समृद्धि बढ़ती गई.

Also Read: Ayodhya Deepawali: अयोध्या पहुंचे भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण, सीएम योगी ने खींचा रथ, राजतिलक किया

विज्ञापन
Amit Yadav

लेखक के बारे में

By Amit Yadav

UP Head (Asst. Editor)

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola