ePaper

''योगी राज'' में फिर शुरू होगा बरसों से बंद चल रहा रामलीला का मंचन

Updated at : 27 Apr 2017 10:38 AM (IST)
विज्ञापन
''योगी राज'' में फिर शुरू होगा बरसों से बंद चल रहा रामलीला का मंचन

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के अयोध्या में बरसों से बंद पडी रामलीला का मंचन शुरू किया जाएगा. यह निर्देश राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिये हैं. उन्होंने कहा, कि अयोध्या में कई वषोंर् से बन्द पडा रामलीला का मंचन प्रारम्भ कराया जाए. इसी प्रकार मथुरा में रासलीला एवं चित्रकूट में भजन संध्या कार्यक्रम को […]

विज्ञापन

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के अयोध्या में बरसों से बंद पडी रामलीला का मंचन शुरू किया जाएगा. यह निर्देश राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिये हैं. उन्होंने कहा, कि अयोध्या में कई वषोंर् से बन्द पडा रामलीला का मंचन प्रारम्भ कराया जाए. इसी प्रकार मथुरा में रासलीला एवं चित्रकूट में भजन संध्या कार्यक्रम को सुचारु रुप से संपन्न कराया जाये. सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि अयोध्या में रामलीला का मंचन कई साल से बंद चल रहा था, जिसे फिर से शुरू करने के निर्देश मुख्यमंत्री ने दिये हैं.

मुख्यमंत्री ने काशी विश्वनाथ मन्दिर में ई-पूजा, ई-डोनेशन, कैलाश मानसरोवर यात्रा एवं सिन्धु यात्रा हेतु ऑनलाइन आवेदन एवं ई-डिस्ट्रक्टि पोर्टल वेबसाइट को आगामी 15 दिन में लांच कराने के निर्देश दिये. योगी ने कल देर रात धर्मार्थ कार्य विभाग के प्रस्तुतिकरण के दौरान कहा कि धार्मिक स्थलों की सुरक्षा हेतु आवश्यकतानुसार बाउण्ड्री निर्माण के साथ-साथ तीर्थ यात्रियों एवं श्रद्घालुओं की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुये अप्रोच रोड बनाने का कार्य प्राथमिकता पर सुनिश्चित कराया जाये.

उन्होंने कहा कि अयोध्या में 14 . 77 करोड रुपये की लागत से निर्मित भजन संध्या स्थल का निर्माण कार्य जून 2018 तक निर्धारित मानक एवं गुणवत्ता के साथ प्रत्येक दशा में पूर्ण करा लिया जाये। चित्रकूट में भजन संध्या एवं परिक्रमा स्थल के निर्माण कार्य हेतु स्वीकृत 13 . 75 करोड रुपये से निर्मित होने वाले कायोंर् को प्राथमिकता के साथ निर्धारित समय-सारिणी में पूर्ण कराना सुनिश्चित कराया जाये.

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में सुप्रसिद्घ मंदिरों के संपर्क मार्ग चार लेन बनाये जाने के साथ-साथ जन सुविधा हेतु बैठने, विश्राम गृह, पेयजल सुविधाओं के विकास कार्य भी प्राथमिकता से सुनिश्चित कराये जायें. धार्मिक स्थलों के धार्मिक तालाबों का जीर्णोद्घार एवं सौंदर्यीकरण का कार्य भी प्राथमिकता से सुनिश्चित कराया जाये. उन्होंने ब्रज चौरासी कोसी परिक्रमा परिपथ का विकास एवं जनसुविधा कार्य विकसित कराये जाने के निर्देश दिये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola