योगी आदित्यनाथ को जान का खतरा ?, NSG के साथ अब QRT घेरे में चलेंगे यूपी सीएम
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Apr 2017 10:38 AM
लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा बढाई जाएगी. योगी अब NSG के साथ-साथ QRT घेरे में चलेंगे. योगी को फिलहाल Z प्लस की सुरक्षा दी गयी है जिसके तहत उन्हें 35 NSG कमांडो दिये गये हैं. लेकिन बढ़ते खतरे को ध्यान में रखते हुए उन्हें अब QRT सुरक्षा दी जाएगी. गौरतलब […]
लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा बढाई जाएगी. योगी अब NSG के साथ-साथ QRT घेरे में चलेंगे. योगी को फिलहाल Z प्लस की सुरक्षा दी गयी है जिसके तहत उन्हें 35 NSG कमांडो दिये गये हैं. लेकिन बढ़ते खतरे को ध्यान में रखते हुए उन्हें अब QRT सुरक्षा दी जाएगी.
गौरतलब हो कि कुछ दिनों पहले एक अंग्रेजी अखबार ने खबर दी थी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जान को खतरा है. खबर आयी थी कि लंदन में बैठे कुछ आतंकी पीएम मोदी और योगी की हत्या की साजिश रच रहे हैं. इसके बाद खुफिया विभाग हरकत में आयी और यूपी में प्रशासन को अलर्ट कर दिया गया.
इस भी पढ़ें,मोदी, योगी की हत्या करने यूपी पहुंचे एक दर्जन प्रशिक्षित आतंकवादी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










