लाल बत्ती पर मोदी की चोट का योगी आदित्यनाथ ने किया स्वागत, ट्वीट कर बोले, हर भारतीय VIP
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Apr 2017 10:50 AM
लखनऊ : केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने वीवीआईपी कल्चर पर बुधवार को बड़ा फैसला लिया. केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में फैसला लिया कि देश में 1 मई के बाद से कोई भी व्यक्ति अपनी गाड़ी पर लाल बत्ती का इस्तेमाल अब नहीं कर सकता. मोदी सरकार के इस फैसले की सराहना चारों तरफ हो […]
लखनऊ : केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने वीवीआईपी कल्चर पर बुधवार को बड़ा फैसला लिया. केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में फैसला लिया कि देश में 1 मई के बाद से कोई भी व्यक्ति अपनी गाड़ी पर लाल बत्ती का इस्तेमाल अब नहीं कर सकता.
मोदी सरकार के इस फैसले की सराहना चारों तरफ हो रही है. अब इस सूची में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल हो गये हैं. उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर मोदी सरकार के इस फैसले का स्वागत किया. उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, लालबत्ती हटाने के केन्द्र सरकार के ऐतिहासिक फैसले का हम स्वागत करते हैं. हर भारतीय VIP हैं. लक्ष्य अंत्योदय प्रण अंत्योदय पथ अंत्योदय.
लालबत्ती हटाने के केन्द्र सरकार के ऐतिहासिक फैसले का हम स्वागत करते हैं।हर भारतीय VIP हैं। लक्ष्य अंत्योदय प्रण अंत्योदय पथ अंत्योदय।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) April 20, 2017
इसे भी पढ़ें,लालबत्ती हटाने के आदेश पर गुस्से से लाल हुए बिहार सरकार के ज्यादातर मंत्री
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










