वंदे मातरम को लेकर विवाद चिंता का विषय, संकीर्णताओं से उबरने के लिए मार्ग तलाशना होगा : योगी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Apr 2017 7:41 AM
लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ‘‘वंदे मातरम” गायें या ना गायें, इसे लेकर विवाद चिंता का विषय है. योगी ने यहां राजभवन में एक पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में कहा, ‘‘कुछ लोग कह रहे हैं कि हम वंदे मातरम नहीं कहेंगे …. हम इस देश को 21वीं सदी में आगे […]
लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ‘‘वंदे मातरम” गायें या ना गायें, इसे लेकर विवाद चिंता का विषय है. योगी ने यहां राजभवन में एक पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में कहा, ‘‘कुछ लोग कह रहे हैं कि हम वंदे मातरम नहीं कहेंगे …. हम इस देश को 21वीं सदी में आगे बढ़ाना चाहते हैं लेकिन विवाद का विषय यह है कि हम (वन्दे मातरम) गायेंगे या नहीं. यह चिन्ता का विषय है.”
योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘‘संकीर्णताओं से उबरने के लिए हम सबको मार्ग तलाशना होगा.” उन्होंने हाल ही में इलाहाबाद में हुए उच्च न्यायालय की 150वीं जयंती के समापन समारोह का उल्लेख करते हुए कहा कि उच्च न्यायालय की 150वीं जयंती मनायी गयी थी. कार्यक्रम का शुभारंभ ही राष्ट्रगीत से हुआ.
मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘कितना अच्छा लगा. वह भव्य समारोह था. कितना ऐतिहासिक समारोह था. समापन समारोह में भारत के प्रधानमंत्री आये थे. उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश और प्रदेश के राज्यपाल भी उपस्थित थे. उस समारोह का शुभारंभ ही राष्ट्रगीत से होता है.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










