ePaper

नेहरू-गांधी परिवार के गढ़ अमेठी में कांग्रेस चारों सीटों पर चित

Updated at : 12 Mar 2017 7:50 AM (IST)
विज्ञापन
नेहरू-गांधी परिवार के गढ़ अमेठी में कांग्रेस चारों सीटों पर चित

अमेठी : नेहरू-गांधी परिवार के गढ़ अमेठी की सभी चार सीटें कांग्रेस हार गयी. जबकि भाजपा ने तीन पर जीत हासिल की है. मौजूदा विधायक राकेश प्रताप सिंह (सपा) ने गौरीगंज पर कब्जा जमाये रखा. उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार मोहम्मद नईम को 26,000 से अधिक वोटों से हराया. दोनों उम्मीदवारों में फ्रेंडली फाइट था. कांग्रेस और […]

विज्ञापन

अमेठी : नेहरू-गांधी परिवार के गढ़ अमेठी की सभी चार सीटें कांग्रेस हार गयी. जबकि भाजपा ने तीन पर जीत हासिल की है. मौजूदा विधायक राकेश प्रताप सिंह (सपा) ने गौरीगंज पर कब्जा जमाये रखा. उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार मोहम्मद नईम को 26,000 से अधिक वोटों से हराया. दोनों उम्मीदवारों में फ्रेंडली फाइट था. कांग्रेस और सपा गंठबंधन करके लड़े थे. अमेठी में भाजपा उम्मीदवार गरिमा सिंह को 63,912 वोट मिले. उन्होंने दागी कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रजापति (सपा) को हराया, जिन्हें 58,941 वोट मिले.

तिलोई में भाजपा उम्मीदवार मयंकेश्वर शरण सिंह ने बसपा उम्मीदवार मो सौद को हराया, जो मौजूदा विधायक डॉ मुसलिम के बेटे हैं. जगदीशपुर (सुरक्षित) पर भाजपा के सुरेश पासी ने निकटतम प्रतिद्वंद्वी और मौजूदा कांग्रेस विधायक राधे श्याम धोबी को हराया. पिछले चुनाव में एक भी सीट हासिल नहीं कर सकी भाजपा ने इस बार तीन सीटें जीत हासिल की.

गौरतलब है कि वर्ष 2012 के चुनाव में सपा ने अमेठी और गौरीगंज सीट जबकि कांग्रेस ने तिलोई और जगदीशपुर सीट पर जीत हासिल की थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola