बोलीं स्मृति ईरानी- यूपी में कांग्रेस के खराब प्रदर्शन के लिए राहुल के साथ प्रियंका भी जिम्मेदार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Mar 2017 4:06 PM
नयी दिल्ली/लखनऊ : उत्तर प्रदेश में भाजपा के अच्छे प्रदर्शन के बाद नेताओं के बयान आने शुरू हो गये हैं. इसी क्रम में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने प्रियंका गांधी को आड़े हाथ लिया है. ईरानी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की हार न केवल राहुल गांधी के नेतृत्व की विफलता को दर्शाता […]
नयी दिल्ली/लखनऊ : उत्तर प्रदेश में भाजपा के अच्छे प्रदर्शन के बाद नेताओं के बयान आने शुरू हो गये हैं. इसी क्रम में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने प्रियंका गांधी को आड़े हाथ लिया है. ईरानी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की हार न केवल राहुल गांधी के नेतृत्व की विफलता को दर्शाता है बल्कि इसके लिए प्रियंका गांधी भी समान रुप से जिम्मेदार हैं जो चुनाव रणनीति का हिस्सा थीं.
कांग्रेस के खराब प्रदर्शन के लिए राहुल पर चुटकी लेते हुए स्मृति ने कहा कि इसके लिए केवल कांग्रेस उपाध्यक्ष पर दोष लगाना उनके साथ नाइंसाफी होगी. उन्होंने कहा कि इस बारे में न्योचित बात होनी चाहिए. यह केवल राहुल गांधी की विफलता नहीं है. गुलाम नबी आजाद बार बार कह चुके थे कि प्रियंका गांधी रणनीति का हिस्सा हैं.
उन्होंने कहा कि इसके लिए प्रियंका गांधी वाड्रा भी समान रुप से जिम्मेदार हैं. कपडा मंत्री ने कहा कि वह कांग्रेस अध्यक्ष से अखिलेश की स्टाइल में पूछना चाहती हैं कि खाओ गंगा मां की कसम और बताओं की यूपी को किसका साथ पसंद है. मुख्यमंत्री पद के दावेदार के बारे में एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि इस बारे में अटकल लगाने की जरुरत नहीं है और इस बारे में पार्टी संसदीय बोर्ड फैसला करेगी.
उन्होंने कहा कि चुनाव में भाजपा की जीत नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व, सरकार के कामकाज और पार्टी अध्यक्ष की कुशल रणनीति का परिणाम है. लोग विकास के साथ है. यह विकास की होली है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










