ePaper

खुलकर बोलीं मुलायम की दूसरी पत्नी साधना- अब हम पीछे नहीं हटेंगे, मेरा बहुत अपमान हुआ

Updated at : 07 Mar 2017 1:30 PM (IST)
विज्ञापन
खुलकर बोलीं मुलायम की दूसरी पत्नी साधना- अब हम पीछे नहीं हटेंगे, मेरा बहुत अपमान हुआ

लखनऊ : समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना यादव ने मंगलवार को कहा है कि नेता जी ने मुझे राजनीति में नहीं आने दिया, लेकिन हां हम बैकग्राउंड में काम करते रहे. अब मैं राजनीति में आने की इच्छा भी नहीं रखती हूं… उन्होंने आगे कहा कि मैं चाहती हूं […]

विज्ञापन

लखनऊ : समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना यादव ने मंगलवार को कहा है कि नेता जी ने मुझे राजनीति में नहीं आने दिया, लेकिन हां हम बैकग्राउंड में काम करते रहे. अब मैं राजनीति में आने की इच्छा भी नहीं रखती हूं… उन्होंने आगे कहा कि मैं चाहती हूं कि मेरा बेटा प्रतीक यादव राजनीति में आए…

साधना ने कहा कि परिवार में जो कुछ हुआ उसके लिए मैं दुखी हूं लेकिन मुझ पर लगाए गए आरोपों के लिए मैं किसी को दोष नहीं देना चाहती. मैं ऐसे परिवार में पली-बढ़ी हूं जहां मेरे पिता कहा करते थे कि हमें अपने अच्छे कामों को प्रचारित नहीं करना चाहिए लेकिन अब वक्त बदल गया है…

उन्होंने कहा कि मैं चाहती हूं कि हमारी पार्टी चुनाव जीते और अखिलेश फिर से मुख्यमंत्री बनें. चाहे जो भी हो लेकिन किसी को नेताजी का अपमान नहीं करना चाहिए था. उन्होंने ही पार्टी बनायी और उसे बढ़ाया… साधना ने कहा कि अखिलेश को किसने बहकाया मैं नहीं जानती लेकिन वे मेरी और नेताजी की काफी इज्जत करते हैं.

शिवपाल पर उन्होंने कहा कि उनका अपमान नहीं करना चाहिए था. उन्होंने पार्टी और नेताजी के लिए काफी कुछ किया है.

साधना ने कहा कि अब हम पीछे नहीं हटेंगे, मेरा बहुत अपमान हुआ है. उन्होंने कहा कि मुख्य सचिव का स्थानांतरित किया गया था उस वक्त लोग कह रहे थे कि मैं उसके पीछे थी… यह झूठ है…

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola