ePaper

यूपी को "कसाब" से मुक्ति चाहिए : अमित शाह

Updated at : 22 Feb 2017 5:22 PM (IST)
विज्ञापन
यूपी को "कसाब" से मुक्ति चाहिए : अमित शाह

गोरखपुर : भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने आज यूपी के गोरखपुर में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया. इस सभा से उन्होंने कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी तीनों पर निशाना साधते हुए इन्हें नया नाम दिया. शाह ने कहा, यूपी की जनता इस बार कसाब से मुक्ति पा ले. जब […]

विज्ञापन

गोरखपुर : भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने आज यूपी के गोरखपुर में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया. इस सभा से उन्होंने कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी तीनों पर निशाना साधते हुए इन्हें नया नाम दिया. शाह ने कहा, यूपी की जनता इस बार कसाब से मुक्ति पा ले. जब तक कसाब को खत्म नहीं करोगे यूपी का भला नहीं होगा. भाजपा अध्यक्ष ने कहा, कसाब से मेरा मतलब आप कुछ और मत निकालियेगा. कसाब का मतलब ‘क- कांग्रेस, स- सपा, ब- बसपा’ है.

शाह ने कांग्रेस और सपा गठबंधन पर कटाक्ष करते हुए कहा, अखिलेश को मालूम था कि वह चुनाव हारने वाले हैं, इसलिए उन्होंने गंठबंधन किया. पांच सालों में सपा के नेताओं ने मोटा पैसा कमाया है. यह दो पार्टियों का नहीं दो भ्रष्टाचारियों का गठबंधन है अगर किसी को विकास को चिंता है और कोई विकास ला सकता है तो सिर्फ मोदी सरकार है. मोदी जी बाहर के नहीं है यूपी के हैं क्योंकि यहां की जनता ने उन्हें पीएम बनाया है.
इस सभा से अमित शाह ने कई वादे किये उन्होने कहा, अगर भाजपा की सरकार यूपी में बनी तो सबका विकास होगा. किसानों का कर्ज माफ किया जायेगा और उन्हें बगैर ब्याज के कर्ज दिया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola